1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. बदहाल सड़क के विरोध में महिलाओं का अनोखा प्रदर्शन, सड़क के गड्ढों में धान रोपकर जताया विरोध

बदहाल सड़क के विरोध में महिलाओं का अनोखा प्रदर्शन, सड़क के गड्ढों में धान रोपकर जताया विरोध

 Published : Jul 21, 2026 09:55 pm IST,  Updated : Jul 21, 2026 11:25 pm IST

जमालपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को जाने वाली सड़क की खराब हालत से नाराज महिलाओं ने सड़क पर धान रोपकर विरोध दर्ज कराया। उनका आरोप है कि जर्जर सड़क की वजह से आए दिन हादसे हो रहे हैं। महिलाओं ने प्रशासन से जल्द सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है।

Jamalpur women protest- India TV Hindi
खराब सड़क के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन Image Source : REPORTER INPUT

पूर्व बर्धमान के जमालपुर में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जाने वाली जर्जर सड़क के खिलाफ महिलाओं ने अनोखे तरीके से विरोध प्रदर्शन किया। जलभराव वाले गड्ढों में धान रोपकर उन्होंने प्रशासन से जल्द सड़क की मरम्मत कराने की मांग उठाई। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि खराब सड़क के कारण मरीजों, खासकर गर्भवती महिलाओं को अस्पताल पहुंचाने में गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

स्वास्थ्य केंद्र जाने वाली सड़क की मरम्मत की मांग

पश्चिम बंगाल स्थित पूर्व बर्धमान जिले के जमालपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जाने वाली सड़क की जर्जर हालत को लेकर मंगलवार को स्वयं सहायता समूह (स्वयंबर समूह) की महिलाओं ने अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। सड़क पर जलभराव वाले गड्ढों में धान रोपकर उन्होंने प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने की कोशिश की।

मरीजों और गर्भवती महिलाओं की आवाजाही पर खतरा

स्थानीय महिलाओं का कहना है कि यह सड़क लंबे समय से बदहाल है और जगह-जगह बड़े गड्ढे होने के कारण कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। उनका आरोप है कि गंभीर मरीजों और विशेषकर गर्भवती महिलाओं को अस्पताल ले जाना बेहद जोखिम भरा हो गया है। कई बार मरीजों को ले जा रहे टोटो वाहन भी सड़क की खराब स्थिति के कारण पलट चुके हैं।

प्रदर्शनकारी महिलाओं ने आरोप लगाया कि पूर्ववर्ती तृणमूल सरकार के दौरान इस सड़क की ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया और सड़क निर्माण के नाम पर भ्रष्टाचार हुआ। उनका कहना है कि अब वे इस विरोध प्रदर्शन के माध्यम से वर्तमान सरकार का ध्यान इस समस्या की ओर आकर्षित करना चाहती हैं, ताकि जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कराई जा सके।

रिपोर्ट: संतोष कुमार मंडल

ये भी पढ़ें: दिलीप घोष का ममता बनर्जी पर तीखा हमला, शहीद दिवस को राजनीतिक इवेंट बनाने का लगाया आरोप

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।