Kashipur Election Result 2026 Live Updates: पश्चिम बंगाल विधानसभा की 294 सीटों के लिए दो चरणों में हुए मतदान के बाद चार मई को वोटों की गिनती हुई। काशीपुर निर्वाचन क्षेत्र में वोटों की गिनती शाम तक चलती रही। इस सीट पर इस बार मुख्य मुकाबला भाजपा के कमलाकांत हांसदा और टीएमसी के एस के बेल्थारिया के बीच रहा, जिसमें हांसदा को जीत मिली और टीएमसी के बेल्थारिया हार गए। साल 2021 में हुए विधानसभा चुनावों में इस सीट पर भाजपा ने जीत दर्ज की थी।
2021 में किसने जीती काशीपुर सीट
काशीपुर सीट से 2001 और 2006 में तृणमूल कांग्रेस अपना खाता खोलने में नाकाम रही थी, और फिर आखिरकार 2011 में CPI(M) के सात-टर्म के शासन को खत्म कर काशीपुर सीट से तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार सौमन कुमार बेल्थारिया ने CPI(M) के सुभाष चंद्र महाता को 3,721 वोटों से हराया और इस सीट से जीते थे। सीपीआई के एस के बेल्थारिया ने 2016 में यह सीट जीती थी और तब उन्होंने CPI(M) के सुदीन किस्कू को हराया था। हालांकि बेल्थारिया 2021 में भाजपा की लहर का सामना नहीं कर सके और भाजपा उम्मीदवार कमलाकांत हांसदा ने उन्हें 7,387 वोटों से हरा दिया था।