1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. कोलकाता
  4. पश्चिम बंगाल: कुल्टी की अवैध कोयला खदान में फंसे तीन लोग, जहरीली गैस से बचाव में बाधा

पश्चिम बंगाल: कुल्टी की अवैध कोयला खदान में फंसे तीन लोग, जहरीली गैस से बचाव में बाधा

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 14, 2019 11:59 am IST,  Updated : Oct 14, 2019 11:59 am IST

पश्चिम बंगाल के कुल्टी में एक अवैध कोयला खान में कोयला निकालते समय तीन लोग उसमें फंस गए।

Coal Mine Accident - India TV Hindi
Coal Mine Accident 

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के कुल्टी में एक अवैध कोयला खान में कोयला निकालते समय तीन लोग उसमें फंस गए। ईसीएल के एक अधिकारी ने बताया कि ‘ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड’ (ईसीएल) का बचाव दल पश्चिम बर्धमान जिला स्थित खान में जहरीली गैस के कारण अंदर नहीं घुस पा रहा है। 

स्थानीय लोगों ने बताया कि घटना रविवार रात को उस समय हुई जब चार लोग कोयला निकाल रहे थे। अधिकारी ने कहा, ‘‘ पुलिस ने हमें कुल्टी के अल्धी गांव स्थित अवैध खान में तीन लोगों के फंसे होने की जानकारी दी। हमारा बचाव दल जहरीली गैस के कारण दो बार खान में घुसने में नाकाम रहा।’’ 

पुलिस ने बताया कि अंदर फंसे चार लोगों में से एक बाहर निकलने में कामयाब रहा जबकि बाकी तीन अब भी उसमें फंसे हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Kolkata से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पश्चिम बंगाल