1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. होली के दिन कोलकाता मेट्रो की सेवाएं कैसी रहेंगी? यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी

होली के दिन कोलकाता मेट्रो की सेवाएं कैसी रहेंगी? यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Mar 12, 2025 02:55 pm IST,  Updated : Mar 12, 2025 03:02 pm IST

होली को लेकर कोलकाता मेट्रो सेवा को लेकर एडवाइजरी जारी की गई है, ताकि वे अपनी यात्रा का प्लान उसी हिसाब से कर सकें।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE

कोलकाता मेट्रो ने 14 मार्च को होली के मौके पर अपनी सेवाओं में कटौती करने का ऐलान किया है। मेट्रो प्रशासन ने मंगलवार को एक आधिकारिक बयान जारी कर जानकारी दी। कोलकाता मेट्रो द्वारा इस निर्णय की घोषणा से पहले यात्रियों को यह सूचना दी गई है, ताकि वे अपनी यात्रा का प्लान उसी हिसाब से बना सकें। 

  • 14 मार्च को अपराह्न 2:15 बजे से मेट्रो के दक्षिणेश्वर-न्यू गरिया खंड और उत्तर-दक्षिण गलियारे पर कुल 60 सेवाएं संचालित की जाएंगी। सामान्य दिनों में इस गलियारे पर 262 सेवाओं का संचालन किया जाता है।
  • पूर्व-पश्चिम गलियारे के एस्प्लेनेड-हावड़ा मैदान खंड पर भी शुक्रवार को अपराह्न 3:00 बजे से केवल 42 सेवाएं चलाई जाएंगी। सामान्य दिनों में इस खंड पर कुल 130 सेवाओं का संचालन होता है।
  • पूर्व-पश्चिम गलियारे के सियालदह-सेक्टर पांच खंड पर भी 14 मार्च को अपराह्न 3:00 बजे से केवल 22 सेवाएं संचालित की जाएंगी, जबकि सामान्य कार्य दिवसों पर इस खंड पर कुल 106 सेवाएं चलती हैं।

लखनऊ मेट्रो की सेवा

वहीं, उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 14 मार्च को होली के त्योहार पर मेट्रो ट्रेन सेवाएं अपराह्न 2:30 बजे से रात 10:30 बजे तक उपलब्ध रहेंगी। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल निगम लिमिटेड की ओर से जारी एक बयान में मंगलवार को यह जानकारी दी गई। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल निगम लिमिटेड के जनसंपर्क विभाग की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि होली के त्योहार के दिन 14 मार्च, 2025 को मेट्रो ट्रेन सेवाएं अपराह्न 2:30 बजे से रात 10:30 बजे तक उपलब्ध होंगी। बयान के अनुसार दोनों टर्मिनलों यानी सीसीएस एयरपोर्ट मेट्रो स्टेशन और मुंशीपुलिया मेट्रो स्टेशन से ट्रेन सेवाएं अपराह्न 2:30 बजे शुरू होंगी और उसके बाद सामान्य रूप से रात 10:30 बजे तक चलेगी।

ये  भी पढ़ें-

संभल जामा मस्जिद में सफेदी कराने की मिली इजाजत, जानें इलाहाबाद हाई कोर्ट ने क्या कहा

भारत सरकार 266 और नागरिकों लाई वापस, विदेश में नौकरी करने के चक्कर बुरे फंसे

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।