पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के विरोध में टीएमसी ने आज मेगा रैली का आयोजन किया। इस रैली में ममता बनर्जी और उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी ने नेतृत्व किया। इस रैली में सीएम ममता बनर्जी ने SIR के खिलाफ जनता को संबोधित किया। ममता ने कहा कि यह प्रक्रिया BJP द्वारा निर्देशित है, जो अल्पसंख्यकों और वैध मतदाताओं को बाहर करने का प्रयास है। उन्होंने अपील की कि कोई भी वैध नागरिक 'बाहरी' न ठहराया जाए।
फेरीवाले या प्रवासी मजदूर डरे हुए- ममता
रैली में बोलते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि, 'मैं सबसे पहले अपने सभी धार्मिक नेताओं का धन्यवाद करना चाहती हूं, उन्होंने हमारे साथ हर कदम पर साथ दिया है। बहुत सारे असंगठित फेरीवाले या प्रवासी मजदूर डरे हुए हैं। सिर्फ इसलिए कि वो बांग्ला बोलते हैं। क्या आप उन्हें देश से निकाल सकते हैं? जैसे हर उर्दू बोलने वाला पाकिस्तानी नहीं होता, वैसे ही सभी बांग्लाभाषी बांग्लादेशी नहीं होते।'
बीजेपी के पास बहुत है पैसा- ममता
सीएम ने कहा, 'आजादी की लड़ाई के दौरान बीजेपी कहां थी? वो दर्द कैसे समझेंगे? वो अखंड भारत था और बाद में हम अलग हो गए। वो मेरी कहानी बदल देंगे, आजकल तो वो मेरी कहानी बदलने के लिए एआई का इस्तेमाल करते हैं। मेरा चेहरा दिखाओ और एआई का इस्तेमाल करके कुछ और कहो। उनके पास बहुत पैसा है, वो लुटेरे हैं, लेकिन एक भी पैसा खर्च नहीं करते।'
ये भी पढ़ें: