1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. G20 रात्रिभोज के निमंत्रण पत्र में 'INDIA' की जगह 'भारत' लिखने पर छिड़ी जंग, ममता बनर्जी ने केंद्र पर उठाए सवाल

G20 रात्रिभोज के निमंत्रण पत्र में 'INDIA' की जगह 'भारत' लिखने पर छिड़ी जंग, ममता बनर्जी ने केंद्र पर उठाए सवाल

 Edited By: Adarsh Pandey
 Published : Sep 05, 2023 04:19 pm IST,  Updated : Sep 05, 2023 04:22 pm IST

जी20 रात्रिभोज के निमंत्रण पर 'इंडिया के प्रेसिडेंट' की जगह 'भारत के प्रेसिडेंट' लिखने के बाद राजनीतिक जंग छिड़ गई है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार पर सवाल उठाया है।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी- India TV Hindi
G20 रात्रिभोज के निमंत्रण पत्र में 'INDIA' की जगह 'भारत' लिखने पर छिड़ी जंग, ममता बनर्जी ने केंद्र पर उठाए सवाल Image Source : SOCIAL MEDIA

कोलकाता: पश्चिम बंगाल ने केंद्र से सवाल किया है कि आखिर ऐसा क्या हो गया है कि हम 'INDIA' की जगह 'भारत' शब्द का इस्तेमाल कर रहे हैं। दरअसरल जी20 रात्रिभोज के निमंत्रण पत्र पर 'प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया' के बजाय 'प्रेसिडेंट ऑफ भारत' लिखा गया है। इस पर अब राजनीति तेज हो गई है।

ममता बनर्जी ने क्या कहा?

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने केंद्र पर सवाल उठाते हुए कहा कि आखिर ऐसा क्या हो गया कि हमें भारत शब्द का इस्तेमाल करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि, आज इन्होंने(केंद्र सरकार) इंडिया का नाम बदल दिया है। जी20 रात्रिभोज के निमंत्रण पत्र पर 'भारत' शब्द का इस्तेमाल किया गया है। हम सभी अंग्रेजी में 'इंडिया' और 'कांस्टीट्यूशन ऑफ इंडिया' कहते हैं और वहीं हिंदी में 'भारत' एवं 'भारत का संविधान' कहते हैं। इसमें नया क्या है? मगर दुनिया के लिए हम इंडिया हैं। आखिर ऐसा क्या हो गया है कि इसे बदला गया है। इतिहास को फिर से लिखा जा रहा है।  

जयराम रमेश ने भी किया विरोध

जी20 रात्रिभोज के निमंत्रण पत्र पर राजनीति काफी तेज हो गई है। ममता बनर्जी से पहले कांग्रेस के राज्यसभा सांसद जयराम रमेश ने भी कहा कि राष्ट्रपति भवन ने जो निमंत्रण पत्र भेजा है उस पर 'प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया' की जगह 'प्रसिडेंट ऑफ भारत' लिखा गया है।

जयराम रमेश ने X(पहले ट्विटर) पर लिखा, "तो यह खबर वाकई सच है। राष्ट्रपति भवन ने 9 सितंबर को जी20 रात्रिभोज के लिए सामान्य 'प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया' के बजाय 'प्रेसिडेंट ऑफ भारत' के नाम पर निमंत्रण भेजा है। अब, संविधान का अनुच्छेद 1 पढ़ सकते है जहां लिखा है कि "भारत, जो इंडिया था, राज्यों का एक संघ होगा। लेकिन अब इस "राज्यों के संघ" पर भी हमला हो रहा है।"

रमेश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आरोप लगाते हुए कहा कि, "मोदी जी इतिहास को विकृत करने और भारत को विभाजित करने का काम जारी रख सकते हैं मगर हम इससे विचलित नहीं होंगे।" 

उन्होंने आगे कहा कि I.N.D.I.A का आखिर उद्देश्य क्या है। वो भी भारत है जिसका मतलब सद्भाव, सौहार्द, मेल-मिलाप और विश्वास लाना है।

केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कांग्रेस पर किया हमला

कांग्रेस और विपक्षी पार्टियों द्वारा जी20 रात्रिभोज के निमंत्रण पत्र पर राजनीति करने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सवाल उठाने के बाद अब राजीव चंद्रशेखर ने कांग्रेस पर हमला किया है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि, 'उन्हें हर चीज से दिक्कत है और मैं उनके लिए कुछ नहीं कहना चाहता। मैं 'भारतवासी' हूं, मेरे देश का नाम 'भारत' था और हमेशा 'भारत' ही रहेगा। अगर कांग्रेस को इससे दिक्कत है तो उन्हें खुद इसका इलाज ढूंढना चाहिए।"

(इनपुट: एएनआई)

ये भी पढ़ें-

India TV Poll: क्या मराठा आरक्षण पर बवाल के कारण चुनावों में महाराष्ट्र सरकार को नुकसान पहुंचेगा? जानें जनता का जवाब

'...तो क्या वे भारत का नाम भी बदल देंगे, ये देश के साथ गद्दारी है', BJP पर बुरी तरह भड़के केजरीवाल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।