1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. प. बंगाल के मुर्शिदाबाद में थम नहीं रही हिंसा, धुलियान में आज फिर हुई आगजनी

प. बंगाल के मुर्शिदाबाद में थम नहीं रही हिंसा, धुलियान में आज फिर हुई आगजनी

 Reported By: Manish Bhattacharya, Edited By: Niraj Kumar
 Published : Apr 16, 2025 12:07 pm IST,  Updated : Apr 16, 2025 01:31 pm IST

मुर्शिदाबाद के धुलियान में आज सुबह फिर आगजनी की घटना हुई। इस इलाके में एक समुदाय विशेष की दुकान को जला दिया गया। यह दुकान चूड़ी और कॉस्मेटिक्स की थी।

मुर्शिदाबाद में हिंसा- India TV Hindi
मुर्शिदाबाद में हिंसा Image Source : PTI

मुर्शिदाबाद: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में हिंसा थमने का नाम नहीं रहे है। मुर्शिदाबाद के धुलियान में आज सुबह फिर आगजनी की घटना हुई। इस इलाके में एक समुदाय विशेष की दुकान को जला दिया गया। यह दुकान चूड़ी और कॉस्मेटिक्स की थी। वक्फ संशोधन कानून के विरोध को लेकर यहां हिंसा भड़क उठी। बड़े पैमाने पर आगजनी और तोड़फोड़ की घटनाएं हुईं हैं।

धूलियान क्षेत्र में केंद्रीय बलों को तैनात कर दिया गया है, लेकिन दुकानें अभी भी जल रही हैं। बताया जाता है कि बुधवार सुबह करीब 6 बजे धुलियान क्षेत्र में नगरपालिका के पास स्थित एक कॉस्मेटिक्स की दुकान में कथित तौर पर आग लगा दी गई। बाजार में लोग काफी डरे हुए हैं। 

हिंसा के दौरान तोड़े सीसीटीवी

हिंदू और मुस्लिम दोनों समुदायों के लोग दुकानें खोलने से डर रहे हैं। पिछले शुक्रवार को हिंसा के दौरान बाजार के अधिकांश CCTV तोड़ दिए गए थे। इस बीच, पुलिस कुछ सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच कर रही है। दुकान के मालिक सौरव साहा का कहना है कि उन्हें कुछ अंदाजा नहीं कि यह किन लोगों ने ऐसा किया।

बांग्लादेशी कट्टरपंथी हिंसा में शामिल: सूत्र

सूत्रों के मुताबिक वक्फ संशोधन एक्ट के खिलाफ मुर्शिदाबाद में हुए आंदोलन के दौरान जो हिंसा फैली उसमें  बांग्लादेशी कट्टरपंथी ‘स्थानीय नेताओं की मदद से’ शामिल थे। सूत्रों ने एक खुफिया रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि बांग्लादेश स्थित दो कट्टरपंथी संगठनों- जमात-उल मुजाहिदीन बांग्लादेश (JMB) और अंसारुल्लाह बांग्ला टीम (ABT) के सदस्य कथित तौर पर मुर्शिदाबाद हिंसा में शामिल थे। इस हिंसा में तीन लोग मारे गए थे। सूत्रों के मुताबिक  बांग्लादेशी बदमाशों द्वारा की गई थी, जिन्हें कथित तौर पर एक राजनीतिक दल के स्थानीय नेताओं की मदद मिली थी। 

बता दें कि वक्फ संशोधन एक्ट के खिलाफ शुक्रवार और शनिवार को जिले के सुती, धुलियान और जंगीपुर सहित कई इलाकों में हिंसक विरोध प्रदर्शन हुए।  जंगीपुर, धुलियान, सुती और शमशेरगंज में बीएसएफ, सीआरपीएफ (CRPF), राज्य पुलिस और आरएएफ (RAF) के जवानों को बड़ी संख्या में तैनात किया गया है। 

खेलने के दौरान बम विस्फोट में दो किशोर घायल

मुर्शिदाबाद के शमशेरगंज में बम विस्फोट में दो किशोर उस वक्त घायल हो गए जब व उत्तर मोहम्मदपुर में एक मैदान में खेल रहे थे। खेल के दौरान ही ब्लास्ट में बच्चे घायल हो गए। बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह दो बच्चे मैदान में खेल रहे थे, तभी वहां बम रखा गया था। और फिर, गेंद समझकर खेलते समय, एक बम फट गया। विस्फोट की जद में आने से दो बच्चे घायल हो गए। दोनों बच्चों को गंभीर हालत में जंगीपुर उपजिला अस्पताल ले जाया गया। हालांकि शमशेरगंज थाने की पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि ये बम किसने और किस मकसद से रखे थे। पुलिस ने बताया कि घायलों के नाम मेजा रहमान (12) और अब्दुल अजीत रहमान (14) हैं। घर शमशेरगंज थाने के अंतर्गत तलतला साहेबनगर इलाके में है।

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।