1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. पश्चिम बंगाल चुनाव: पहली बार की गई NIA की तैनाती, बम के इस्तेमाल को रोकने के लिए उठाया गया कदम

पश्चिम बंगाल चुनाव: पहली बार की गई NIA की तैनाती, बम के इस्तेमाल को रोकने के लिए उठाया गया कदम

 Reported By: Shoaib Raza Written By: Rituraj Tripathi
 Published : Apr 28, 2026 08:14 pm IST,  Updated : Apr 28, 2026 08:45 pm IST

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है और चुनाव आयोग ने एक बड़ा कदम उठाते हुए NIA को तैनात किया गया है।

NIA- India TV Hindi
एनआईए Image Source : NIA/WEBSITE

कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को दूसरे चरण के लिए वोटिंग है। ऐसे में पहली बार NIA की तैनाती की गई है। बम के इस्तेमाल को रोकने के लिए NIA को तैनात किया गया है। 

NIA की तैनाती चुनाव आयोग के द्वारा की गई है और NIA की अलग-अलग टीम संवेदनशील जगहों पर निगरानी में जुटी हुई हैं।

गौरतलब है कि बंगाल में पहले राउंड की वोटिंग के बाद कुछ इलाकों से भारी मात्रा में देसी बम मिले थे। इसीलिए चुनाव आयोग ने ये फैसला लिया, जिससे बंगाल चुनाव के फाइनल राउंड की वोटिंग शांति से संपन्न हो सके।

भांगर में तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता के घर से मिले थे 79 देसी बम बरामद

हालही में पश्चिम बंगाल के भांगर से तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता के घर से 79 देसी बम बरामद किए गए थे। जिसके बाद सियासी गलियारों में हड़कंप मच गया था। अधिकारियों का कहना था कि विशिष्ट खुफिया सूचनाओं के आधार पर रफीकुल इस्लाम के घर पर तलाशी अभियान के दौरान विस्फोटक सामग्री जब्त की गई थी, जिसके बाद संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढ़ा दी गई थी।

NIA ने इस मामले में जांच शुरू कर दी थी। चुनाव आयोग के एक अधिकारी ने पीटीआई को बताया था, "कोलकाता के पुलिस आयुक्त, सभी डीसीपी, एसपी और ओसी एवं आईसी रैंक तक के अधिकारियों को कड़ा संदेश जारी किया गया है कि यदि उनके अधिकार क्षेत्र में किसी भी व्यक्ति द्वारा ऐसा कोई विस्फोटक पाया जाता है या धमकी भरी रणनीति का इस्तेमाल किया जाता है, तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संवेदनशील इलाकों में निगरानी और नियंत्रण को बढ़ाया जाएगा ताकि मतदाता बिना किसी डर के अपना वोट डाल सकें।"

बता दें कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजे 4 मई को आएंगे। 29 अप्रैल को दूसरे चरण के लिए वोटिंग है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।