1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. निमचा कोलियरी में BMS और HMS के बीच विवाद, धक्का-मुक्की से हाथापाई तक पहुंचा मामला, मौके पर पहुंची पुलिस

निमचा कोलियरी में BMS और HMS के बीच विवाद, धक्का-मुक्की से हाथापाई तक पहुंचा मामला, मौके पर पहुंची पुलिस

 Published : Sep 27, 2026 09:33 am IST,  Updated : Sep 27, 2026 10:46 am IST

आसनसोल की निमचा कोलियरी में प्रवेश को लेकर BMS और HMS समर्थकों के बीच तीखी बहस के बाद हाथापाई हो गई, जिससे इलाके में तनाव फैल गया। BMS ने HMS पर दबंगई करने और प्रवेश रोकने का आरोप लगाया।

निमचा कोलियरी में BMS और HMS के बीच विवाद- India TV Hindi
निमचा कोलियरी में BMS और HMS के बीच विवाद Image Source : REPORTER INPUT

पश्चिम बंगाल के आसनसोल दक्षिण क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली निमचा कोलियरी में दो प्रमुख श्रमिक संगठनों BMS और HMS के समर्थकों के बीच तीखी झड़प का मामला सामने आया है। कोलियरी परिसर में प्रवेश को लेकर शुरू हुई मामूली कहासुनी ने देखते ही देखते उग्र रूप धारण कर लिया। जिससे पूरे क्षेत्र में भारी तनाव का माहौल बन गया। इस मामले में बीएमएस के स्थानीय पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि निमचा कोलियरी में पिछले कुछ महीनों से दबंगई और मनमानी की शिकायतें मिल रही थीं। बीएमएस के सदस्यों का कहना है कि जब वे रविवार को यानी आज नियमानुसार कोलियरी परिसर के अंदर प्रवेश कर रहे थे तो HMS से जुड़े कार्यकर्ताओं ने उन्हें जबरन रोक दिया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस छिड़ गई, जिसने बाद में हिंसक मोड़ ले लिया।

क्या है पूरा मामला

आरोप है कि कोलियरी में प्रवेश को लेकर दोनों पक्षों यानी BMS और HMS के सदस्यों के बीच पहले कहासुनी हुई जिसके बाद मामला धक्का-मुक्की और फिर हाथापाई तक पहुंच गया। घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। BMS की ओर से आरोप लगाया गया है कि पिछले कुछ महीनों से इस कोलियरी में दबंगई किए जाने की शिकायतें सामने आ रही हैं। BMS के सदस्यों का दावा है कि जब वे आज कोलियरी पहुंचे तो HMS की ओर से उन्हें अंदर जाने से रोक दिया गया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हुआ और देखते ही देखते धक्का-मुक्की के बाद हाथापाई की स्थिति बन गई।

BMS ने लगाया आरोप

BMS की ओर से यह भी आरोप लगाया गया कि घटनास्थल पर कथित तौर पर देश विरोधी नारे लगाए जा रहे थे। BMS का दावा है कि इसका विरोध करने के दौरान ही दोनों पक्षों के बीच हाथापाई की स्थिति उत्पन्न हुई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। फिलहाल इलाके में स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है। 

HMS की तरफ से फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं आयी

फिलहाल, घटना को लेकर HMS का पक्ष जानने के लिए संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन संपर्क नहीं हो सका। इसलिए इस रिपोर्ट में HMS की ओर से कोई प्रतिक्रिया शामिल नहीं की जा सकी है। कोलियरी जैसे महत्वपूर्ण कार्यस्थल पर दो श्रमिक संगठनों के सदस्यों के बीच हुए इस विवाद को लेकर इलाके में चर्चा है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और विवाद के वास्तविक कारण तथा घटनाक्रम की जानकारी जुटाई जा रही है।

(आसनसोल से बिज्जू मंडल की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें:

पश्चिम बंगाल के मदरसों में अनिवार्य हुआ 'वंदे मातरम्' का गायन, सीएम शुभेंदु अधिकारी का बड़ा ऐलान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।