1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. दिल्ली की 'सीक्रेट' मीटिंग के बाद छिपते-छिपाते कोलकाता लौटीं सायनी घोष, एयरपोर्ट का VIDEO आया सामने

दिल्ली की 'सीक्रेट' मीटिंग के बाद छिपते-छिपाते कोलकाता लौटीं सायनी घोष, एयरपोर्ट का VIDEO आया सामने

 Reported By: Onkar Sarkar Edited By: Malaika Imam
 Published : Jun 11, 2026 03:54 pm IST,  Updated : Jun 11, 2026 04:08 pm IST

ममता बनर्जी के करीबियों में शुमार रहीं सयानी घोष पिछले कुछ दिनों से गायब थीं, लेकिन अब वो कोलकाता वापस लौट आई हैं।

सयानी घोष - India TV Hindi
सयानी घोष Image Source : PTI

कलकता: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद तृणमूल कांग्रेस (TMC) के बुरे दौर शुरू हो गए। पार्टी के नेता खुलकर ममता बनर्जी के विरोध में आ गए। पहले विधायकों ने फिर सांसदों ने बगावत कर दी। इसके बाद बागी गुट में उन नेताओं के नाम जुड़ते चले गए जो कभी ममता बनर्जी के करीबियों में शुमार रहे। इनमें से एक नाम TMC सांसद सयानी घोष का है। चुनाव के दौरान अपने तीखे बयानों से सुर्खियों में रहने वाली सयानी घोष पिछले कुछ दिनों से गायब थीं, लेकिन अब वो गुपचुप तरीके से कोलकाता वापस लौट आई हैं।

पहचान छिपाकर एयरपोर्ट से निकलीं सयानी

सयानी घोष दिल्ली से फ्लाइट पकड़कर कोलकाता एयरपोर्ट पहुंचीं। एयरपोर्ट पर वे इस तरह आई थीं कि कोई उन्हें पहचान न सके। उन्होंने सिर पर टोपी लगा रखी थी। मुंह पर मास्क लगाया हुआ था। आंखों पर काला चश्मा पहन रखा था। वे एयरपोर्ट से बिना किसी से बात किए, तेज कदमों से बाहर निकलीं और तुरंत अपनी गाड़ी में बैठकर रवाना हो गईं। खबरों के मुताबिक, कोलकाता आने से पहले वे दिल्ली में टीएमसी के बागी नेताओं की एक बैठक में शामिल हुई थीं।

कल्याण बनर्जी ने भी खोले ममता के खिलाफ मोर्चा

सयानी घोष के अलावा ममता बनर्जी के एक और बेहद करीबी सांसद कल्याण बनर्जी ने भी पार्टी के खिलाफ खुलकर बयान दे दिया है। उन्होंने ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी पर सीधे सवाल उठाए हैं। कल्याण बनर्जी ने ममता बनर्जी को साफ शब्दों में कहा है, "या तो हमें चुनिए या फिर अभिषेक बनर्जी को।"

शत्रुघ्न सिन्हा बोले- ममता बनर्जी के साथ रहूंगा

वहीं, बागी सांसदों की गुट में शत्रुघ्न सिन्हा का भी नाम था। हालांकि, उन्होंने अब चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि वह इस दुख की घड़ी में ममता बनर्जी के साथ रहेंगे। वह बागी सांसदों की लिस्ट में शामिल नहीं हैं। शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि दीदी ने मुसीबत के समय मेरा साथ दिया है और मैं उनका साथ नहीं छोड़ूंगा। शत्रुघ्न सिन्हा आसनसोल लोकसभा सीट से सांसद हैं। उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव में टीएमसी के टिकट पर आसनसोल से जीत दर्ज की थी। वर्तमान में अभी आसनसोल से टीएमसी के सांसद हैं।

ये भी पढ़ें-

दुख की घड़ी में ममता बनर्जी के साथ रहेंगे शत्रुघ्न सिन्हा, कहा- दीदी ने मुसीबत के समय मेरा साथ दिया

TMC नेता सुकुमार दत्ता गिरफ्तार, लोगों ने चोर-चोर के नारे लगाए-अंडे फेंके, भाजपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।