1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. पश्चिम बंगाल के एक स्कूल में मिले तीन-तीन बम! मची अफरा-तफरी

पश्चिम बंगाल के एक स्कूल में मिले तीन-तीन बम! मची अफरा-तफरी

 Written By: Shashi Rai
 Published : Nov 21, 2022 04:24 pm IST,  Updated : Nov 21, 2022 04:24 pm IST

पुलिस अधिकारी ने कहा, “हमने विद्यालय परिसर से तीन बम बरामद किए हैं और यह जांच शुरु की है कि विद्यालय में बम कैसे आए और इसके पीछे कौन है। हम स्थानीय लोगों से बात कर रहे हैं।”

सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi
सांकेतिक तस्वीर Image Source : फाइल फोटो

पश्चिम बंगाल के एक स्कूल में तीन-तीन बम मिलने से हड़कंप मच गया। मामला हुगली जिले के चिनसुराह का है जहां एक प्राथमिक विद्यालय के परिसर में सोमवार को तीन देसी बम मिलने से अफरा-तफरी का माहौल हो गया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि स्थानीय लोगों ने नालडांगा नारायणपुर प्राथमिक विद्यालय के परिसर में स्कूल के समय से पहले बम देखा और पुलिस को सूचित किया। उन्होंने कहा कि इस घटना के संबंध में अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। 

विद्यालय परिसर से तीन बम बरामद

पुलिस अधिकारी ने कहा, “हमने विद्यालय परिसर से तीन बम बरामद किए हैं और यह जांच शुरु की है कि विद्यालय में बम कैसे आए और इसके पीछे कौन है। हम स्थानीय लोगों से बात कर रहे हैं।” 

गया में भी स्कूल में हुआ था बम विस्फोट

कुछ महीने पहले बिहार के गया से भी ऐसी खबर आई थी। जहां वजीरगंज प्राथमिक विद्यालय परिसर के करीब दोपहर में बम विस्फोट हुआ था। इस विस्फोट में दो बच्चे जख्मी हो गए थे, जबकि चार बच्चे बम विस्फोट की आवाज से बेहोश हो गए थे। एसएसपी के मुताबिक बम जर्दा के डिब्बे में था। वहीं गांव वालों का कहना था कि रात के वक्त गांव में दो-तीन विस्फोट हुए थे, जिससे गांव वाले दहशत में आ गए थे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।