1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने एक बार फिर की उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की मिमिक्री, देखें-Video

टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने एक बार फिर की उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की मिमिक्री, देखें-Video

 Published : Dec 25, 2023 07:01 am IST,  Updated : Dec 25, 2023 07:22 am IST

टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने एक बार फिर राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ की मिमिक्री की है। इस बार उन्होंने हुगली में टीएमसी कार्यकर्ताओं के सामने धनखड़ का मजाक उड़ाया और कहा कि मिमिक्री एक आर्ट है।

टीएमएसी सांसद कल्याण बनर्जी- India TV Hindi
टीएमएसी सांसद कल्याण बनर्जी Image Source : INDIA TV

हुगलीः उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के चेयरमैन जगदीप धनखड़ की मिमिक्री का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि टीएमएसी सांसद कल्याण बनर्जी ने एक बार फिर से सभापति धनखड़ की मिमिक्री की है। इस बार उन्होंने संसद परिसर में नहीं बल्कि पश्चिम बंगाल के हुगली जिले में पार्टी कार्यकर्ताओं के सामने उपराष्ट्रपति के बोलने की नकल उतारी है। कोननगर में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक में सांसद कल्याण बनर्जी ने कार्यकर्ताओं के सामने एक बार फिर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की मिमिक्री की। पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने निलंबित सांसद के मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरा। टीएमसी सांसद बनर्जी ने राज्यसभा में सदन को चलाने के दौरान धनखड़ किस तरह से व्यवहार किया उसकी नकल उतारी। 

धनखड़ की तुलना स्कूल से छोटे बच्चों से की

संसद परिसर में धनखड़ की मिमिक्री के बाद एक सप्ताह में यह दूसरा मौका है जब टीएमसी सांसद बनर्जी ने उपराष्ट्रपति की नकल उतारी है। उन्होंने कहा कि मिमिक्री एक आर्ट है। पीएम मोदी भी सदन में नकल उतार चुके हैं। बनर्जी ने कहा कि धनखड़ ने मामूली बात का रोना देश से लेकर विदेश तक रोया। सांसद ने धनखड़ की तुलना स्कूल के छोटे बच्चों से की। उन्होंने कहा कि हमने तो संसद परिसर में मिमिक्री की थी लेकिन पीएम मोदी ने सदन चलने के दौरान मिमिक्री की थी।

पहलवानों के मुद्दे पर धनखड़ की चुप्पी पर उठाए सवाल

 कल्याण बनर्जी ने आरोप लगाते हुए कहा कि उपराष्ट्रपति धनखड़ संवैधानिक गरिमा को नष्ट कर रहे हैं। वे अपने पद के लालच में पीएम मोदी के प्रति सम्मान प्रकट करने से ज्यादा उनके सामने समर्पण करत हैं। किसान का बेटा कहे जाने पर बनर्जी ने कहा कि धनखड़ के पास करोड़ों की संपत्ति है। दिल्ली में आलीशान फ्लैट है। वह रोजाना लाखों के कपड़े पहनते हैं। उन्होंने जाट समुदाय से संबंध रहने वाले बजरंग पुनिया. साक्षी मलिक के मुद्दे पर धनखड़ की चुप्पी पर भी सवाल उठाए।

 

(हुगली से सुजीत दास की रिपोर्ट)

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।