1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. पश्चिम बंगाल में संदेशखाली की TMC नेता मिठू सरदार पर महिलाओं ने अंडे फेंके, सामने आया VIDEO

पश्चिम बंगाल में संदेशखाली की TMC नेता मिठू सरदार पर महिलाओं ने अंडे फेंके, सामने आया VIDEO

 Reported By: Onkar Sarkar Written By: Rituraj Tripathi
 Published : Aug 26, 2026 08:49 pm IST,  Updated : Aug 26, 2026 09:52 pm IST

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के संदेशखाली में तृणमूल कांग्रेस की नेता मिठू सरदार पर महिलाओं ने अंडे फेंके हैं। इसका वीडियो भी सामने आया है।

eggs- India TV Hindi
संदेशखाली की TMC नेता मिठू सरदार पर महिलाओं ने अंडे फेंके Image Source : REPORTER INPUT

संदेशखाली: पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के संदेशखाली में ब्लॉक नंबर 1 की तृणमूल कांग्रेस पंचायत समिति की सदस्य मिठू सरदार पर इलाके की आम महिलाओं ने अंडे फेंके। शेख शाहजहां की करीबी मिठू सरदार तृणमूल कांग्रेस के चुनाव हारने के बाद से कहीं और छिपी हुई थीं। वह इलाके में नहीं जा रही थीं। 

वह कुछ दिन पहले इलाके में वापस आई, लेकिन घर से बाहर नहीं निकल रही थीं। 25 अगस्त को जब इलाके की महिलाओं ने उन्हें संदेशखाली के राजबाड़ी बाजार इलाके में देखा तो उन्हें घेर लिया और और उन पर अंडे से हमला भी किया। उन पर स्थानीय लोगों को धमकाने का आरोप था। इसके अलावा, इस तृणमूल कांग्रेस नेता पर कई बार जबरन वसूली के भी आरोप लगे हैं।

पहले भी तमाम तृणमूल कांग्रेस के नेताओं पर फेंके जा चुके हैं अंडे

इससे पहले भी तमाम तृणमूल कांग्रेस के नेताओं पर अंडे फेंके जा चुके हैं। दरअसल राज्य में हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव के बाद बीजेपी की सरकार बनी और तृणमूल कांग्रेस के हाथ से सत्ता गई। इसके बाद तृणमूल कांग्रेस के कई नेताओं को जनता के गुस्से का शिकार होना पड़ा। 

हालांकि तृणमूल कांग्रेस इसके पीछे बीजेपी का हाथ बताती है लेकिन बीजेपी ने इसे हमेशा जनता का गुस्सा बताया। 

राज्य की सत्ता हाथ से जाते ही बंगाल में TMC नेताओं को भारी विरोध का सामना करना पड़ा। इसकी शुरुआत सौगत रॉय से हुई और उनकी गाड़ी पर अंडे फेंके गए। इसके बाद सोनारपुर पहुंचे TMC नेता अभिषेक बनर्जी से मारपीट हुई और भीड़ ने अंडे फेंके और चोर-चोर के नारे लगाए।

इसके बाद TMC नेता सब्यसाची दत्ता गिरफ्तार हुए और कोर्ट ले जाते समय जनता ने उन पर अंडे-टमाटर बरसाए। TMC नेता कुणाल घोष पर भी अंडे फेंके गए और उन पर ममता बनर्जी के घर के बाहर हमला हुआ है।

TMC नेता सौमित्र बनर्जी पर भी अंडे से हमला हुआ और उन्हें पुलिस ने बचाया। बंगाल में TMC सांसद महुआ मोइत्रा पर भी भीड़ ने अंडे फेंके थे।

बता दें कि राज्य में हाल ही में विधानसभा चुनाव हुए थे, जिसमें बीजेपी ने शानदार जीत हासिल की थी और टीएमसी को हार का सामना करना पड़ा था।

ये भी पढ़ें-

पूर्व विधायक के बेटे और टीएमसी उम्मीदवार तीर्थंकर घोष गिरफ्तार, कोर्ट ले जाते समय जनता ने बरसाए अंडे

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।