1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. बंगाल में पंचायत चुनाव से एक दिन पहले भी जारी है हिंसा, मुर्शिदाबाद में कांग्रेस कर्मी की हत्या, कूचबिहार में तीन को लगी गोली

बंगाल में पंचायत चुनाव से एक दिन पहले भी जारी है हिंसा, मुर्शिदाबाद में कांग्रेस कर्मी की हत्या, कूचबिहार में तीन को लगी गोली

 Published : Jul 07, 2023 01:04 pm IST,  Updated : Jul 07, 2023 01:04 pm IST

पश्चिम बंगाल में कल पंचायत चुनाव के लिए मतदान है और आज भी हिंसा नहीं थमी है। मुर्शिदाबाद ज़िले के रानी नगर इलाक़े में आरसी कांग्रेस कर्मी की हत्या कर दी गई है। कांग्रेस कार्यकर्ता इस हत्या का आरोप टीएमसी कर्मियों कए ऊपर लगा रहे हैं। मुर्शिदाबाद के आलावा पश्चिम बंगाल के कूचबिहार में भी हिंसा हुई है।

bengal violence- India TV Hindi
पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव से एक दिन पहले जारी है हिंसा Image Source : FILE PHOTO

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में कल यानी 8 जुलाई को पंचायत चुनाव होने हैं। लेकिन राज्य में हिंसा आज भी जारी है। खबर है कि मुर्शिदाबाद ज़िले में एक कांग्रेस कर्मी की हत्या हो गई। वहीं कूचबिहार में भी भाजपा और टीएमसी कार्यकर्ताओं के बीच हए संघर्ष में तीन लोगों को गोली लग गई। अधिकारियों के अनुसार, राज्य में चुनाव संबंधी हिंसा में अभी तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है। 

मुर्शिदाबाद में कांग्रेस कार्यकर्ता की हत्या

जानकारी मिली है कि मुर्शिदाबाद ज़िले के रानी नगर इलाक़े में आरसी कांग्रेस कर्मी की हत्या कर दी गई है। कांग्रेस कार्यकर्ता इस हत्या का आरोप टीएमसी कर्मियों कए ऊपर लगा रहे हैं। बताया जाता है कि मृतक कांग्रेस कर्मी अभिनंद मंडल आज सुबह अपने घर के बाहर बैठे हुए थे। उसी समय कथित टीएमसी कर्मियों ने उनपर हनला कर दिया। अस्पताल ले जाने के बाद डाक्टरों ने उन्हें मृतक घोषित कर दिया। वहीं मुर्शिदाबाद ज़िले के ही फ़रक्का के भवानीपुर इलाक़े में भी बम बनाने के दौरान विस्फोट हुआ है। इस घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना के बाद दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

भाजपा और टीएमसी के संघर्ष में तीन को लगी गोली 
मुर्शिदाबाद के आलावा पश्चिम बंगाल के कूचबिहार में भी हिंसा हुई है। जानकारी मिली है कि कूचबिहार के काला माटी इलाक़े में बीती रात भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने ऊपर हुए हमले का आरोप टीएमसी कर्मियों पर लगाया है। आरोप है कि भाजपा कर्मियों पर टीएमसी कर्मियों ने गोलीबारी भी की है। इस फायरिंग में तीन लोगों को गोली लगी है। इस हमले में कई अन्य लोगों के घायल होने की भी सूचना है।

राज्यपाल ने मुर्शिदाबाद के हिंसा प्रभावित इलाकों का दौरा किया 
वहीं पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस राज्य में पंचायत चुनाव से एक दिन पहले हिंसा प्रभावित इलाकों के दौरे के लिए शुक्रवार को मुर्शिदाबाद पहुंचे। जिले के एक अधिकारी ने बताया कि राज्यपाल दिन में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि राज्यपाल शुक्रवार सुबह ट्रेन से जिला मुख्यालय बेरहामपुर पहुंचे और शाम को कोलकाता रवाना होने से पहले उनके कुछ स्थानों पर जाने की संभावना है।  

(रिपोर्ट- सुजीत दास)

ये भी पढ़ें-

राहुल गांधी की दो साल की सजा रहेगी बरकरार, गुजरात हाईकोर्ट ने कहा- पहले से 10 क्रिमिनल केस, कोई अन्याय नहीं हो रहा

VIDEO: चप्पल से अधेड़ की पिटाई कर रहा था सरपंच, वायरल होने के बाद सामने आया नया ट्विस्ट
 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।