कोलकाता: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। ये चुनाव दो चरणों में होंगे। जिसमें पहले चरण के लिए वोटिंग 23 अप्रैल को और दूसरे चरण के लिए वोटिंग 29 अप्रैल को होगी। चुनाव के नतीजे 4 मई को आएंगे। ये चुनाव 294 सीटों पर हो रहे हैं। ऐसे में यहां की कोलकाता पोर्ट सीट पर कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी।
Related Stories
कोलकाता पोर्ट सीट पर किसके बीच मुकाबला?
कोलकाता पोर्ट सीट पर टीएमसी के फिरहाद हकीम, बीजेपी के राकेश सिंह, सीपीएम के फैयाज अहमद खान और कांग्रेस के आकिब गुलजार के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी।
क्या है इस सीट का इतिहास?
पश्चिम बंगाल की कोलकाता पोर्ट विधानसभा सीट काफी अहमियत रखी है। लंबे समय से इस सीट पर तृणमूल कांग्रेस का वर्चस्व रहा है। बीते 3 चुनावों में टीएमसी ने यहां से जीत हासिल की है, ऐसे में इस चुनाव में ये टीएमसी के लिए जीत को बरकरार रखने की चुनौती होगी, वहीं विपक्षियों के लिए ये सीट जीतने का लक्ष्य होगा।
साल 2021 के चुनाव में क्या हुआ था?
साल 2021 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में TMC उम्मीदवार फिरहाद हकीम ने जीत हासिल की थी। उन्होंने बीजेपी उम्मीदवार अवध किशोर गुप्ता को 68,554 वोटों से मात दी थी। फिरहाद हकीम (TMC) को 1,05,543 वोट मिले थे और उनका वोट शेयर 69.23% था।
बीजेपी के अवध किशोर गुप्ता को 36,989 वोट मिले थे और उनका वोट शेयर 24.26% था। कांग्रेस के मो. मुख्तार को 5,590 वोट मिले थे। उनका वोट शेयर 3.67% था। नोटा को 1,360 वोट मिले थे।
2016 के चुनाव में क्या हुआ था?
2016 के विधानसभा चुनाव में फिरहाद हकीम ने बड़ी जीत दर्ज की थी और अपनी बढ़त को मजबूत किया था। उन चुनावों में दूसरे नंबर पर कांग्रेस थी। फिरहाद हकीम (TMC) को 73,459 वोट मिले थे। राकेश सिंह (कांग्रेस) को 46,911 वोट मिले थे। अवध किशोर गुप्ता (BJP) को 11,700 वोट मिले थे। NOTA पर भी 2,164 वोट मिले थे।