1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. पश्चिम बंगाल में भाजपा किन नेताओं के नेतृत्व में लड़ेगी चुनाव? अमित शाह ने दिए तालमेल बिठाने के निर्देश

पश्चिम बंगाल में भाजपा किन नेताओं के नेतृत्व में लड़ेगी चुनाव? अमित शाह ने दिए तालमेल बिठाने के निर्देश

 Edited By: Subhash Kumar
 Published : Dec 31, 2025 03:51 pm IST,  Updated : Dec 31, 2025 07:26 pm IST

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कोलकाता में भाजपा के विधायकों, सांसदों आदि से मुलाकात की है। सूत्रों के मुताबिक, उन्होंने साफ कर दिया है कि पश्चिम बंगाल में भाजपा किन नेताओं के नेतृत्व में चुनाव लड़ेगी।

west bengal bjp amit shah- India TV Hindi
पश्चिम बंगाल में चुनाव के लिए भाजपा हुई एक्टिव। Image Source : PTI

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पश्चिम बंगाल के तीन-दिवसीय दौरे पर सोमवार शाम को कोलकाता पहुंचे हैं। उन्होंने इस दौरान राज्य में भाजपा नेताओं और सांसदों आदि के साथ मुलाकात की है। अमित शाह के इस दौरे से साफ हो गया है कि भाजपा अब पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव 2026 के लिए एक्टिव हो गई है। सूत्रों के हवाले से अब ये भी जानकारी सामने आ चुकी है कि भाजपा इस बार बंगाल में चुनाव किन नेताओं की लीडरशिप में लड़ेगी।

अमित शाह ने 12 सांसदों के अनुभव सुने

गृह मंत्री अमित शाह ने कोलकाता में भाजपा के विधायकों और सांसदों के साथ मीटिंग की। सूत्रों के मुताबिक, उन्होंने इस मीटिंग में 2024 के लोकसभा चुनाव जीतने वाले 12 सांसदों के अनुभव सुने। उन्होंने इस बात की रिपोर्ट ली कि बंगाल में उन्हें किस तरह के फायदे मिले और उन्हें किस तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ा। उन्होंने उन लोकसभा सीटों पर हुई दिक्कतों की भी रिपोर्ट ली, जो BJP ने हारी।

किनके नेतृत्व में लड़ा जाएगा चुनाव?

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आने वाले 2026 के विधानसभा चुनाव में पार्टी कैसे आगे बढ़ेगी, इसकी रूपरेखा तय की है। सूत्रों के मुताबिक, 2026 के विधानसभा चुनाव में बंगाल BJP,  प्रदेश अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य, विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष और केंद्रीय राज्य मंत्री सुकांत मजूमदार के नेतृत्व में मैदान में होगी। सूत्रों ने यह भी बताया कि उन्होंने जीत पक्की करने के लिए आपस में तालमेल बिठाने के निर्देश दिए हैं।

अमित शाह के प्रमुख निर्देश

साथ ही, सूत्रों से और खबर अमित शाह ने सड़कों पर उतरकर लोगों के साथ रहने के निर्देश दिए। लोगों को SIR के बारे में ठीक से समझाया जाए। मतुआ समुदाय के लोगों के साथ खड़े रहने के निर्देश दिए गए हैं। खबर है कि उन्होंने यह भी आदेश दिया है कि उनके इलाके में हर दिन पांच मार्च और स्ट्रीट कॉर्नर भाषण आयोजित किए जाएं। (रिपोर्ट: ओंकार सरकार)

ये भी पढ़ें- 'बंग भूमि हमारे लिए महत्वपूर्ण... जब बंगाल में 15 अप्रैल 2026 के बाद बनेगी BJP सरकार', अमित शाह ने बताया पूरा प्लान

'इस बार खेला का नाम फाटाफटी होगा', ममता बनर्जी ने BJP पर जमकर साधा निशाना; जानें क्या बोलीं

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।