1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. भवानीपुर सीट पर ममता बनर्जी आगे चल रहीं या पीछे? सुवेंदु अधिकारी से है टक्कर

भवानीपुर सीट पर ममता बनर्जी आगे चल रहीं या पीछे? सुवेंदु अधिकारी से है टक्कर

 Published : May 04, 2026 09:31 am IST,  Updated : May 04, 2026 09:50 am IST

पश्चिम बंगाल की भवानीपुर सीट पर ममता बनर्जी और सुवेंदु अधिकारी के बीच टक्कर चल रही है। ये सीट ममता बनर्जी का गढ़ है। आइए जानते हैं कि यहां कौन आगे चल रहा है।

west bengal election Bhabanipur mamata banerjee vs suvendu adhikari- India TV Hindi
भवानीपुर में ममता बनर्जी और सुवेंदु अधिकारी में टक्कर। Image Source : PTI

West Bengal Assembly Election Result: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के वोटों की गिनती जारी है। सुबह 8 बजे सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती हुई, फिर EVM के वोटों की गिनती शुरू हो गई है। आपको बता दें कि बंगाल विधानसभा में 294 सीट है लेकिन आज वोटों की गिनती 293 सीटों पर ही हो रही है क्योंकि वोटिंग में गड़बड़ी की वजह से चुनाव आयोग ने साउथ 24 पगरना जिले की फलता सीट पर चुनाव रद्द कर दिया है। बता दें कि इस चुनाव में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भवानीपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रही हैं। यहां ममता बनर्जी का मुकाबला भाजपा के उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी से हो रहा है। आइए जानते हैं कि इस सीट पर कौन आगे चल रहा है।

ममता बनर्जी पीछे चल रहीं

पश्चिम बंगाल की भवानीपुर विधानसभा सीट से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पीछे चल रही हैं। इस सीट से भाजपा के सुवेंदु अधिकारी आगे चल रहे हैं। आपको बता दें कि सुवेंदु अधिकारी भबानीपुर और नंदीग्राम दोनों ही सीटों से चुनाव लड़ रहे हैं और दोनों ही सीटों पर आगे चल रहे हैं।

ममता का गढ़ है भवानीपुर

आपको बता दें कि भवानीपुर में ममता बनर्जी और शुभेंदु अधिकारी की टक्कर है लेकिन ये सीएम ममता का इलाका है। इसी इलाके में उनका घर है। ममता यहीं पली बढ़ी हैं, यहीं रहती हैं। पिछले तीन चुनाव इस सीट से जीत चुकी हैं। 2011 के बाई इलैक्शन में जीती थीं, 2016 में जीतीं लेकिन 2021 में नंदीग्राम से लड़ीं और सुवेन्दु अधिकारी से हार गईं तो दोबारा भवानीपुर से बाई इलेक्शन लड़ीं और 58 हजार वोटों से जीती लेकिन इस बार शुभेंदु अधिकारी ममता को चुनौती देने भवानीपुर पहुंच गए। इसलिए यहां मुकाबला इंटरेस्टिंग है। भवानीपुर में 86.74% वोटिंग हुई है, जो पिछले इलेक्शन के मुकाबले दस परसेंट ज्यादा है।

हिंदू एकजुटता दिख रही है- सुवेंदु अधिकारी

पश्चिम बंगाल चुनाव परिणाम के शुरुआती रुझानों भाजपा काफी आगे चल रही है। इस पर पश्चिम बंगाल के विपक्ष के नेता और नंदीग्राम और भवानीपुर से भाजपा के उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी ने कहा- "इस बार हिंदू एकजुटता दिख रही है, और जिस तरह मुसलमान टीएमसी को वोट देते हैं, वैसा उन्होंने इस बार नहीं किया है। कुछ वोट मुस्लिम समर्थक पार्टी को मिले हैं। भाजपा को भी कुछ वोट मिले हैं, हालांकि कम मात्रा में। मुझे नंदीग्राम के मुस्लिम बहुल बूथ पर इतने अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद नहीं थी। प्रधानमंत्री मोदी द्वारा अपने नेतृत्व में बंगाल के निर्माण का जो वादा किया गया है, वह उनके पक्ष में रहा है। इतनी जल्दबाजी करने की जरूरत नहीं है। मैं आपको सुबह 11:00 बजे के बाद बताऊंगा।"

ये भी पढ़ें- पश्चिम बंगाल में 2021 के विधानसभा चुनाव में किस पार्टी को कितनी सीटें मिली थीं? यहां देखें आंकड़ा

West Bengal Election 2026 Winner Candidate List: पश्चिम बंगाल में किस सीट से कौन जीता, यहां देखें सभी 294 सीटों की पूरी लिस्ट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।