1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. बंगाल में सवा करोड़ महिलाओं के खातों में भेजे गए 3-3 हजार रुपये, सीएम शुभेंदु ने जारी की अन्नपूर्णा योजना की पहली किश्त

बंगाल में सवा करोड़ महिलाओं के खातों में भेजे गए 3-3 हजार रुपये, सीएम शुभेंदु ने जारी की अन्नपूर्णा योजना की पहली किश्त

 Reported By: Onkar Sarkar Edited By: Mangal Yadav
 Published : Jul 01, 2026 11:45 pm IST,  Updated : Jul 01, 2026 11:53 pm IST

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बुधवार को कहा कि महिलाओं के लिए वित्तीय सहायता योजना 'अन्नपूर्णा योजना' के तहत फंड की पहली किस्त लगभग 1.1 करोड़ लाभार्थियों को ट्रांसफर की गई है।

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी- India TV Hindi
मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने लांच की अन्नपूर्णा योजना Image Source : PTI

कोलकाताः पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का फोकस इस वक्त उन वादों को पूरा करने पर है, जो बीजेपी ने चुनाव के दौरान बंगाल की जनता से किए थे। बुधवार ने शुभेन्दु अधिकारी ने एक और वादा पूरा कर दिया। अन्नपूर्णा योजना के तहत महिलाओं के खाते में तीन-तीन हजार रुपये की रकम ट्रांसफर हो गई। ममता बनर्जी की सरकार के वक्त लक्ष्मी भंडार योजना चलती थी। उसके तहत महिलाओं को हर महीने 1500 रुपए मिलते थे लेकिन शुभेन्दु अधिकारी ने लक्ष्मी भंडार योजना की जगह अन्नपूर्णा योजना शुरू की है।

महिलाओं को मिलेंगे हर महीने तीन हजार रुपये

इसके तहत सामान्य वर्ग की महिलाओं को हर महीने तीन हजार रुपये और SC-ST वर्ग की महिलाओं को साढ़े चार हज़ार रुपये दिए जाएंगे। शुभेन्दु अधिकारी ने करीब सवा करोड़ महिलाओं के खातों में पहली किश्त के तौर पर कुल 1121 करोड़ रुपये की राशि ट्रांसफर की। इस योजना का लाभ 25 से 60 साल की उम्र की उन सभी महिलाओं को मिलेगा जो पश्चिम बंगाल की स्थायी निवासी हैं।

इस स्कीम के तहत कुल एक करोड़ साठ लाख महिलाओं ने फॉर्म भरे थे लेकिन इनमें से 26 लाख महिलाओं की नागरिकता शक के दायरे में हैं। इसलिए फिलहाल इन महिलाओं को स्कीम से बाहर रखा गया है। तृणमूल कांग्रेस के नेताओं ने इसी बात को मुद्दा बनाया। कुणाल घोष ने कहा कि बीजेपी ने चुनाव से पहले वादा किया था कि वो लक्ष्मी भंडार योजना की सभी लाभार्थियों को अन्नपूर्णा स्कीम का फायदा देगी, लेकिन अब लाखों महिलाओं के नाम काट दिए गए हैं। ये ठीक नहीं है। 

अग्निमित्रा पॉल ने दिया विपक्ष को जवाब

बंगाल की महिला एवं बाल विकास मंत्री मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि ये दुख की बात है कि तृणमूल कांग्रेस के नेताओं को आज भी घुसपैठियों की फिक्र है। अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि शुभेन्दु अधिकारी ने सभी पात्र महिलाओं को अन्नपूर्णा योजना का फायदा दिया है। उन्हें उम्मीद है कि महिलाएं इस पैसे का इस्तेमाल अपना बिजनेस शुरू करने में करेंगी। 

अग्निमित्रा पॉल की ये बात सही है कि महिलाएं सरकार से मिलने वाली राशि का इस्तेमाल सिर्फ अपना खर्च चलाने के लिए ना करें। इस योजना का लाभ उठाकर अपना छोटा मोटा काम शुरू करें। आत्मनिर्भर बनें और सरकार उनके खाते में जो रकम ट्रांसफर कर रही है..उसको multiply करें। इसी में उनका और पश्चिम बंगाल दोनों का फायदा होगा। 

ये भी पढ़ेंः पंजाब में महिलाओं के खाते में भेजे गए 3-3 हजार रुपये, सीएम मान ने पूरा किया AAP का आखिरी चुनावी वादा

अभिषेक बनर्जी के बाद अब महुआ मोइत्रा, बंगाल में 'अंडा पॉलिटिक्स' पर TMC-BJP में ठन गई, किसने क्या कहा?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।