1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. CM शुभेंदु के सख्त एक्शन से डरे बांग्लादेशी, वापस जाने के लिए सीमा के पास लगी घुसपैठियों की भीड़

CM शुभेंदु के सख्त एक्शन से डरे बांग्लादेशी, वापस जाने के लिए सीमा के पास लगी घुसपैठियों की भीड़

 Reported By: Onkar Sarkar, Edited By: Subhash Kumar
 Published : May 26, 2026 11:14 am IST,  Updated : May 26, 2026 11:34 am IST

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने राज्य में बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ सख्त एक्शन के आदेश जारी कर दिए हैं। इसके बाद भारत-बांग्लादेश सीमा के पास वापसी के लिए घुसपैठियों की भीड़ लग रही है।

Bangladeshi infiltrators On border- India TV Hindi
सीमा के पास बांग्लादेश लौटने वालों की भीड़। Image Source : PTI/REPORTER

पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनते ही घुसपैठियों के खिलाफ प्रशासन का अभियान शुरू हो गया है। शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री का पद संभालते ही बंगाल में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशियों के खिलाफ कार्रवाई का आदेश जारी कर दिया है। ऐसे में CM शुभेंदु के सख्त एक्शन से बांग्लादेशी घुसपैठियों के बीच खलबली मच गई है। बांग्लादेश वापस जाने के लिए बॉर्डर के पास वाले इलाकों में घुसपैठियों की भीड़ जुटने लगी है।

SIR के दौरान भी लौटे थे बांग्लादेशी

आपको बता दें कि कुछ महीने पहले पश्चिम बंगाल में SIR की घोषणा के बाद नॉर्थ 24 परगना जिले के स्वरूपनगर में बिथरी हकीमपुर चेक पोस्ट से हजारों अवैध घुसपैठिए बांग्लादेश वापस चले गए थे। वे राज्य के अलग-अलग हिस्सों में अवैध रूप से रह रहे थे। हाल ही में राज्य में सरकार बदलने के बाद मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने घुसपैठियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आदेश दिया है। एक बार फिर से बिथरी हकीमपुर चेक पोस्ट पर वही तस्वीर कैद हुई है। चेक पोस्ट पर बांग्लादेश वापस जाने के लिय फिर से घुसपैठियों की भीड़ देखने को मिल रही है।

दलालों की मदद से आए थे घुसपैठिए

सोमवार को दोपहर के बाद, कई बांग्लादेशी अवैध घुसपैठिए बिथरी हकीमपुर चेक पोस्ट पर बांग्लादेश लौटने का इंतजार करते दिखे। घुसपैठियों का दावा है कि वे दलालों की मदद से बॉर्डर पार करके एक से डेढ़ साल पहले काम के लिए बंगाल के अलग-अलग हिस्सों में आए थे। मुख्यमंत्री के घुसपैठियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश के बाद ही वे सभी अवैध घुसपैठिए बांग्लादेश लौटने की कोशिश कर रहे हैं। बीएसएफ से हरी झंडी मिलते ही उन्हें बांग्लादेश भेज दिया जाएगा।

घुसपैठियों के लिए बनाए गए होल्डिंग सेंटर

पश्चिम बंगाल राज्य सरकार के आदेश के बाद मालदा में एक होल्डिंग सेंटर खोला गया है। मालदा जिला का इंग्लिशबाजार का बागबाड़ी इलाके में होल्डिंग सेंटर बनाया गया है। सोमवार को इस होल्डिंग सेंटर में 9 लोगों को लाया गया, जिनकी पहचान बांग्लादेशी के तौर पर हुई है। इनमें से 3 महिलाएं और 6 नाबालिग हैं। इन्हें गाजोल पुलिस स्टेशन के तहत पांडुआ से पकड़ा गया। काफी CCTV कैमरा लगाया गया है इस होल्डिंग सेंटर पर। इसके अलावा सुरक्षा देने के लिए पुलिस भी तैनात किए गए हैं। 

पश्चिम बंगाल सरकार ने हाल ही में एक नोटिफिकेशन जारी करते हुए सभी जिले के डीएम को यह आदेश दिया था कि गैर कानूनी तरीके से जिस बांग्लादेशी और रोहिंग्या को गिरफ्तार किया जाएगा उनके लिए अलग से होल्डिंग सेंटर बनाना पड़ेगा। इसी तहत मालदा में यह होल्डिंग केंद्र बनाया गया है। इस केंद्र में खाना बनाने के लिए अलग अलग शिफ्ट पर 12 पुलिसवाले, 3 सिविल डिफेंस, 3 सिविक पुलिस और एक कुक को रखा गया है।

ये भी पढ़ें- अभिषेक बनर्जी के घर में अवैध निर्माण के मामले में एक्शन, पुलिस ने CCTV का रिकॉर्डर किया जब्त

पश्चिम बंगाल: शुभेंदु सरकार आते ही एक्शन शुरू, हावड़ा में पुलिस ने कुख्यात अपराधी को अंडरवियर में सड़क पर घुमाया, देखें VIDEO

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।