1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. पश्चिम बंगाल: चुनावों में BJP की जीत के बाद आसनसोल में खोला गया सालों से बंद दुर्गा मंदिर, सामने आया VIDEO

पश्चिम बंगाल: चुनावों में BJP की जीत के बाद आसनसोल में खोला गया सालों से बंद दुर्गा मंदिर, सामने आया VIDEO

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : May 05, 2026 02:31 pm IST,  Updated : May 05, 2026 03:00 pm IST

पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनावों में बीजेपी को मिले जनादेश के बाद आसनसोल में एक बंद पड़े दुर्गा मंदिर को फिर से श्रद्धालुओं के लिए खोला गया है।

Durga Mandir- India TV Hindi
दुर्गा मंदिर Image Source : ANI

आसनसोल: पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनावों में बीजेपी को प्रचंड जीत हासिल हुई है। ऐसे में आसनसोल से एक बड़ी खबर सामने आई है। आसनसोल में स्थित श्री दुर्गामाता चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित दुर्गा मंदिर कई वर्षों से बंद था। इसे फिर से श्रद्धालुओं के लिए खोला गया है। बता दें कि आसनसोल दक्षिण सीट से भाजपा नेता अग्निमित्रा पॉल ने 40,839 वोटों के अंतर से जीत हासिल की है।

भाजपा नेता अग्निमित्रा पॉल पॉपुलर नेता हैं और सीएम पद की रेस में भी उनका नाम शामिल है। ऐसे में आसनसोल में दुर्गा मंदिर का सालों बाद खुलना लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

पश्चिम बंगाल में बीजेपी को मिली शानदार जीत

पश्चिम बंगाल में बीजेपी ने प्रचंड जीत हासिल करते हुए तृणमूल कांग्रेस को करारी शिकस्त दी है। जहां बीजेपी को बंगाल में 207 सीटें हासिल हुईं, वहीं तृणमूल कांग्रेस महज 80 सीटों पर सिमट गई। कांग्रेस को 2, AJUP को 2 और CPIM को एक सीट हासिल हुई है। 

हालांकि अभी ये तय नहीं हुआ है कि राज्य में सीएम कौन बनेगा। इसके लिए अमित शाह को केंद्रीय पर्यवेक्षक बनाया गया है।  अब जल्द ही ये तय किया जाएगा कि विधायक दल की बैठक में किसे नेता चुना जाए। बीजेपी पहले भी अपने फैसलों से सियासी दुनिया को चौंकाती रही है तो इस बार भी वह ऐसा कुछ कर सकती है। देखना ये होगा कि इस बार सीएम कौन बनता है।

हालांकि बंगाल में कई नाम हैं, जो सीएम पद की रेस में हैं। इस रेस में शुभेंदु अधिकारी का नाम भी शामिल है। अधिकारी ने ममता बनर्जी को उनकी सीट से चुनाव हराया है। इसलिए अधिकारी काफी चर्चा में हैं और उन्हें राज्य में बीजेपी का कद्दावर नेता माना जाता है। अब देखना ये होगा कि बीजेपी किसके सिर पर सीएम पद का ताज रखती है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।