1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. पश्चिम बंगाल: 3 दिन पहले लापता हुए तृणमूल कांग्रेस के नेता का शव कुएं से मिला, गुस्साई भीड़ ने जाम कर दी सड़क

पश्चिम बंगाल: 3 दिन पहले लापता हुए तृणमूल कांग्रेस के नेता का शव कुएं से मिला, गुस्साई भीड़ ने जाम कर दी सड़क

 Published : Feb 27, 2023 06:50 am IST,  Updated : Feb 27, 2023 06:55 am IST

3 दिन पहले लापता हुए तृणमूल कांग्रेस के नेता का शव कुएं से बरामद किया गया है। वह गुरुवार को एक शादी में शामिल होने गए थे और उसी के बाद से गायब थे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Trinamool Congress- India TV Hindi
तृणमूल कांग्रेस के नेता का शव बरामद Image Source : REPRESENTATIVE PICTURE

जलपाईगुड़ी: पश्चिम बंगाल में तीन दिन पहले लापता हुए तृणमूल कांग्रेस के एक स्थानीय नेता का शव जलपाईगुड़ी जिले में रविवार को एक कुएं से मिला है। पुलिस ने यह जानकारी दी है। पुलिस ने बताया कि तृणमूल कांग्रेस के नेता एवं पंचायत सदस्य जगतपाल बरैक का शव मटेली थाना क्षेत्र के नागेश्वरी चाय बागान के एक कुएं में मिला। उन्होंने बताया कि वह इलाके में एक शादी में शामिल होने के बाद बृहस्पतिवार से लापता थे। 

शव मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने बरैक की मौत की जांच किए जाने की मांग को लेकर राजमार्ग बाधित कर दिया। बहरहाल, पुलिस ने इस मामले में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने का आश्वासन देकर लोगों को वहां से हटा दिया। पुलिस ने बताया कि वह मामले की जांच कर रही है।

इस मामले में दो लोगों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है और तीन अन्य को हिरासत में लिया गया है।

ये भी पढ़ें- 

आज है चुनावी दिन: मेघालय-नागालैंड में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग, 4 राज्यों में उपचुनाव के लिए डाले जाएंगे वोट

'पैसा' लाएगा चीन और पाकिस्तान की दोस्ती में दरार! विशेषज्ञों ने बताया कैसे ड्रैगन के जाल में फंस चुका है पाक

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।