1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. 'जहां मस्जिद बनेगी, वहां मंदिर बनेगा', नई बाबरी मस्जिद बनाने का सपना देख रहे हुमायूं कबीर को ज्योतिर्मय सिंह का जवाब

'जहां मस्जिद बनेगी, वहां मंदिर बनेगा', नई बाबरी मस्जिद बनाने का सपना देख रहे हुमायूं कबीर को ज्योतिर्मय सिंह का जवाब

 Edited By: Shakti Singh
 Published : Nov 29, 2025 05:06 pm IST,  Updated : Nov 29, 2025 06:14 pm IST

हुमायूं कबीर ने कहा कि वह छह दिसंबर से नई बाबरी मस्जिद का निर्माण शुरू कर देंगें। इस पर ज्योतिर्मय सिंह ने जवाब दिया कि जहां मस्जिद बनेगी, वहां मंदिर बनेगा।

ज्योतिर्मय सिंह (बाएं),...- India TV Hindi
ज्योतिर्मय सिंह (बाएं), हुमायूं कबीर (दाएं) Image Source : X-ANI, FB-JYOTIRMAY SINGH

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले वोटों के ध्रुवीकरण की राजनीति शुरू हो चुकी है। टीएमसी से अलग हो चुके हुमायूं कबीर ने छह दिसंबर से नई बाबरी मस्जिद का निर्माण शुरू करने की बात कही है। वहीं, इसके जवाब में पुरुलिया से भाजपा सांसद ज्योतिर्मय सिंह महत ने कहा कि जहां मस्जिद बनेगी, वहां मंदिर बनेगा।

हुमायूं कबीर का विरोध करते हुए ज्योतिर्मय सिंह महत ने कहा है कि जहां मस्जिद बनेगी, वहां मंदिर बनेगा। क्या सब कुछ उनकी बातों के मुताबिक होगा? हुमायूं कबीर के नई पार्टी बनाने को लेकर बीजेपी सांसद ने कहा कि हुमायूं दीदी के साथ पॉलिटिकल गेम खेल रहे हैं! मुसलमान वोट एक जगह पर रखना चाहते हैं।

बीएलओ को धमका रही टीएमसी

एसआईआर के दौरान बीएलओ की मौत पर उन्होंने कहा कि कोई भी मौत दुखद है। लेकिन, तृणमूल बीएलओ की मौत पर पॉलिटिक्स कर रही है। बल्कि,बीएलओ को बंगाल में धमकाया जा रहा है। तृणमूल के कार्यकर्ता उन्हें धमकी दे रहे हैं।

हुमायूं कबीर ने क्या कहा था?

भरतपुर विधानसभा सीट से टीएमसी के टिकट पर विधायक बने हुमायूं कबीर ने कहा कि वे 6 दिसंबर को नई बाबरी मस्जिद की नींव रखेंगे और इसके लिए मुस्लिम समुदाय से ही चंदा जुटाएंगे। साथ ही उन्होंने तृणमूल कांग्रेस से इस्तीफा देने और दिसंबर 2025 तक अपनी नई सेक्युलर पार्टी बनाने का भी ऐलान कर दिया। हुमायूं कबीर ने कहा, 'मैं तृणमूल कांग्रेस छोड़ दूंगा, लेकिन मस्जिद बनाऊंगा। मुस्लिम लोगों की मदद से, सरकार से नहीं बल्कि मुस्लिम कम्युनिटी से फाइनेंशियल मदद लेकर मैं बाबरी मस्जिद बनाऊंगा। किसी में हिम्मत नहीं है कि इस काम को रोक सके। मैं किसी से नहीं डरता।'

बंगाल में 40 फीसदी मुस्लिम होंगे

हुमायूं कबीर ने दावा किया, '2011 के सेंसस के मुताबिक 33 पर्सेंट मुस्लिम थे। अब बंगाल में 38 पर्सेंट मुस्लिम हैं। 4 साल इंतजार करो और यह 40 पर्सेंट हो जाएगा। किसी भी कीमत पर 6 दिसंबर को मस्जिद की नींव तैयार हो जाएगी। शुरुआत में एक कट्ठा जमीन पर नींव रखी जाएगी। दिसंबर के 3-4 महीने बाद 25 बीघा जमीन की पहचान होगी और अगले चार साल में उस जमीन पर सिर्फ मस्जिद ही नहीं, बल्कि हॉस्पिटल, यूनिवर्सिटी, होटल और रेस्टोरेंट भी बनेंगे। क्या सेक्युलरिज्म सिर्फ मंदिर बनाने के लिए है?'

यह भी पढ़ें-

'मैं तृणमूल कांग्रेस छोड़ दूंगा, लेकिन मस्जिद बनाऊंगा', हुमायूं कबीर के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल

अब इस राज्यपाल ने कर दिया बड़ा ऐलान, सरकारी 'राज भवन' का ही बदल दिया नाम, जारी की गई अधिसूचना

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।