1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. अब इस राज्यपाल ने कर दिया बड़ा ऐलान, सरकारी 'राज भवन' का ही बदल दिया नाम, जारी की गई अधिसूचना

अब इस राज्यपाल ने कर दिया बड़ा ऐलान, सरकारी 'राज भवन' का ही बदल दिया नाम, जारी की गई अधिसूचना

 Published : Nov 29, 2025 04:30 pm IST,  Updated : Nov 29, 2025 05:04 pm IST

राज भवन का नाम बदले जाने को लेकर राज्यपाल की ओर से आधिकारिक अधिसूचना जारी की गई है। इसमें कहा गया है कि केंद्र सरकार के निर्देश को लागू करते हुए ये निर्णय लिया गया है।

राज भवन का बदला गया नाम- India TV Hindi
राज भवन का बदला गया नाम Image Source : RAJBHAVANKOLKATA.GOV.IN

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने बड़ा ऐलान किया है। राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने केंद्र सरकार के निर्देश को लागू करते हुए शनिवार को कोलकाता में स्थित राज भवन का नाम बदलकर ‘लोक भवन’ कर दिया।  

राज भवन कहलाएगा अब लोक भवन

एक आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया है, 'गृह मंत्रालय के 25.11.2025 के पत्र के अनुरूप, यह अधिसूचित किया जाता है कि कोलकाता के ‘राज भवन’, फ्लैगस्टाफ हाउस और दार्जिलिंग में स्थित राज भवन परिसरों का नाम संशोधित करके ‘लोक भवन’ कर दिया गया है।' 

लोक भवन राज्यपाल का आधिकारिक आवास और कार्यालय

अधिसूचना में कहा गया है कि यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा। राज भवन, जिसे अब लोक भवन नाम दिया गया है, राज्यपाल का आधिकारिक आवास और कार्यालय है। अब इसे लोक भवन के नाम से ही जाना जाएगा।

राज्यपाल ने एक्स पर दी जानकारी

राज्यपाल बोस ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भी दी है। राज्यपाल ने एक्स पर लिखा, 'तत्कालीन राजभवन, कोलकाता द्वारा 'लोक राजभवन' की संकल्पना लोगों की आवश्यकताओं, उनकी आकांक्षाओं और आशाओं, उनकी समस्याओं और चुनौतियों के प्रति जागरूक बनाने की इच्छा से प्रेरित थी।

आधिकारिक लेटरहेड पर भी लिखा होगा लोक भवन

गवर्नर हाउस के एक अधिकारी ने कहा, 'आधिकारिक लेटरहेड पर भी 'राज भवन' की जगह 'लोक भवन' लिखा होगा। इसके साथ ही गेट और वेबसाइट पर लगी नेम प्लेट भी बदली जाएंगी।'  (भाषा के इनपुट के साथ)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।