1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. कैमरून में हथियारबंद लोगों ने 22 को उतारा मौत के घाट, मरने वालों में 14 बच्चे

कैमरून में हथियारबंद लोगों ने 22 को उतारा मौत के घाट, मरने वालों में 14 बच्चे

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 17, 2020 11:57 am IST,  Updated : Feb 17, 2020 11:57 am IST

अफ्रीकी देश कैमरून के उत्तर में स्थित एक गांव में हथियारबंद लोगों ने 22 लोगों को मौत के घाट उतार दिया।

Cameroon massacre, Cameroon massacre children, Cameroon, Massacre, Cameroon massacre 14 children- India TV Hindi
14 children among up to 22 dead in Cameroon massacre, says UN | AP Representational

लिबरेविले: अफ्रीकी देश कैमरून के उत्तर में स्थित एक गांव में हथियारबंद लोगों ने 22 लोगों को मौत के घाट उतार दिया। संयुक्त राष्ट्र द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, मरने वालों में एक गर्भवती महिला समेत 14 बच्चे भी शामिल हैं। स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि हमलावरों ने कुछ लोगों को जिंदा जला दिया था। शुक्रवार को हुई इस घटना की जिम्मेदारी अभी तक किसी ने नहीं ली है। विपक्षी पार्टी ने अपने ही देश की सेना पर हत्या के आरोप लगाए हैं। 

मरने वालों में 9 की उम्र 5 से भी कम

संयुक्त राष्ट्र की संस्था ओसीएचए के स्थानीय अधिकारी जेम्स नुनन ने रविवार को कहा कि उत्तर पश्चिमी क्षेत्र के नटुम्बो गांव में शुक्रवार को हथियारबंद लोगों ने हत्याएं कीं। नुनन ने कहा कि इसमें 22 नागरिक मारे गए जिसमें एक गर्भवती महिला और कई बच्चे शामिल हैं। मृतकों में 14 नाबालिग बच्चे शामिल हैं जिनमें से 9 की उम्र 5 साल से भी कम है। नुनन के अनुसार मारे गए बच्चों में से 11 लड़कियां हैं। 

हमलावरों ने दी है और हिंसा की धमकी
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस हत्याकांड की वजह से स्थानीय लोग डरा हुआ महसूस कर रहे हैं। बताया जाता है कि हमलावर धमकी देकर गए हैं कि और हिंसा की जाएगी। कैमरून के उत्तर पश्चिमी और दक्षिण पश्चिमी क्षेत्र में अंग्रेजी भाषी अल्पसंख्यक रहते हैं। इस क्षेत्र में अलगाववादियों और सरकार के बीच 3 साल से संघर्ष की स्थिति बनी हुई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन 3 सालों में लगभग 3 हजार लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा है जबकि 70 हजार से ज्यादा लोगों को अपना घर छोड़ना पड़ा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश