1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. हांगकांग में बस पलटी, 18 की मौत, 62 घायल

हांगकांग में बस पलटी, 18 की मौत, 62 घायल

 Reported By: IANS
 Published : Feb 11, 2018 10:11 am IST,  Updated : Feb 11, 2018 10:11 am IST

हांगकांग में एक डबल डेकर बस के पलट जाने से करीब 18 लोगों की मौत हो गई और 62 अन्य घायल हो गए।

Bus Accident in Hong Kong- India TV Hindi
Bus Accident in Hong Kong

हांगकांग: हांगकांग में एक डबल डेकर बस के पलट जाने से करीब 18 लोगों की मौत हो गई और 62 अन्य घायल हो गए। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, प्रशासन ने बताया कि घायलों में से 10 की हालत गंभीर है। पुलिस ने बताया कि बस चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

दुर्घटना शाम लगभग 6.15 बजे हुई जब बस शातिन से ताई पो जा रही थी। बस ताई पो रोड पर पलट कर गिर गई। कुछ यात्रियों के अनुसार, दुर्घटना से पहले बस की गति बहुत अधिक थी। राहतकर्मियों ने बस की छत काटकर अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला। 

मृतकों के परिवारों की मदद के लिए विभिन्न अस्पतालों में आपातकालीन सहायता केंद्र स्थापित किए गए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश