1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. ऑस्‍ट्रेलिया ने भी किया WHO में बदलाव का समर्थन, प्रधानमंत्री ने कहा खड़े हैं हम अमेरिका के साथ

ऑस्‍ट्रेलिया ने भी किया WHO में बदलाव का समर्थन, प्रधानमंत्री ने कहा खड़े हैं हम अमेरिका के साथ

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Apr 24, 2020 01:04 pm IST,  Updated : Apr 24, 2020 01:04 pm IST

प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने कहा कि इन संगठनों में शीर्ष पर क्या हो रहा है और वे कैसे काम करते हैं, मुझे लगता है कि इसमें बदलाव की जरूरत है।

Australia prime minister supports changes to WHO- India TV Hindi
Australia prime minister supports changes to WHO

कैनबरा। ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार विश्व स्वास्थ्य संगठन में बदलाव के लिए समान सोच वाले देशों के साथ सहयोग करेगी। ऑस्ट्रेलिया, इस बात को लेकर अमेरिका के साथ सहमत है कि संयुक्त राष्ट्र एजेंसी की जरूरतों की समीक्षा किए जाने की आवश्यकता है। हालांकि ऑस्ट्रेलिया प्रशांत क्षेत्र में एजेंसी के बहुमूल्य कार्य को समर्थन देना जारी रखेगा।

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने प्रशासन से डब्ल्यूएचओ को दी जाने वाली सहायता पर यह दावा करते हुए रोक लगाने का निर्देश दिया है कि वह कोरोना वायरस पर पर्यााप्त शुरुआती जानकारियां देने में विफल रहा। प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने शुक्रवार को संवाददाताओं से कहा कि इन संगठनों में शीर्ष पर क्या हो रहा है और वे कैसे काम करते हैं, मुझे लगता है कि इसमें बदलाव की जरूरत है।

मॉरिसन ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया समान विचारों वाले देशों के साथ मिलकर इस बदलाव की वकालत करना जारी रखेगा जो हमारी चिंताओं को साझा करते हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिका वित्तपोषण पर क्या अंतिम फैसला लेता है यह उनका मामला है। हम निश्चित तौर पर डब्ल्यूएचओ के प्रबंधन में सुधार देखना चाहते हैं और हम प्रतिभागी, सदस्य और उस पक्ष की तरह इसका दवाब बनाते रहेंगे, जो इसे समझता है और इसके द्वारा जमीनी स्तर पर किए जा रहे काम के मूल्य को सार्वजनिक मंच पर रखता है। इसलिए, मेरे विचार में हम रचनात्मक हैं लेकिन अविवेकी साझेदार नहीं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश