1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. ब्राजील ने ट्यूनिशिया, कुवैत, फ्रांस में हमलों की निंदा की

ब्राजील ने ट्यूनिशिया, कुवैत, फ्रांस में हमलों की निंदा की

 Written By: IANS
 Published : Jun 27, 2015 03:07 pm IST,  Updated : Jun 27, 2015 06:44 pm IST

रियो डी जेनेरियो: ब्राजील की सरकार ने ट्यूनिशिया, कुवैत और फ्रांस में हुए आतंकवादी हमलों की निंदा की है। ब्राजील के विदेश मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया, "ब्राजील आतंकवादी हमलों

ब्राजील ने  हमलों की...- India TV Hindi
ब्राजील ने हमलों की निंदा की

रियो डी जेनेरियो: ब्राजील की सरकार ने ट्यूनिशिया, कुवैत और फ्रांस में हुए आतंकवादी हमलों की निंदा की है। ब्राजील के विदेश मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया, "ब्राजील आतंकवादी हमलों की निंदा करता है, जिसमें दुनिया के अलग-अलग हिस्सो में निर्दोष लोगों की जान जा रही है। आज भी इन हमलों ने ट्यूनिशिया के सौसे शहर, कुवैत और फ्रांस के इसरे प्रशासनिक क्षेत्र में मासूम लोगों को निशाना बनाया है।"

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के रपट के अनुसार, ब्राजील की सरकार ने इन हमलों को आपराधिक कृत्य कहा है और हिंसा एवं धार्मिक असहिष्णुता की कड़ी निंदा की है। ब्राजील की सरकार ने ट्यूनिशिया, कुवैत और फ्रांस की सरकार एवं जनता और आतंकवादी हमलों में मारे गए लोगों के परिवारों के साथ संवेदना जताई है।

बयान के अनुसार, "ये आपराधिक कृत्य हैं, जो कट्टरपंथी मानवाधिकारों के सम्मान और सहअस्तित्व की विचारधारा के नाम पर किए जाते हैं।" ट्यूनिशिया, कुवैत और फ्रांस में हुए आतंकवादी हमलों में अब तक 63 लोगों की मौत हुई है। अब तक हालांकि यह पता नहीं चल पाया है कि इन तीन हमलों का आपस में कोई संबंध है या नहीं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश