1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. सूडान: पशु चराने को लेकर किसानों और चरवाहों में हुआ विवाद, 3 की मौत

सूडान: पशु चराने को लेकर किसानों और चरवाहों में हुआ विवाद, 3 की मौत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 12, 2019 09:55 am IST,  Updated : Aug 12, 2019 11:02 am IST

सूडान के पश्चिमी क्षेत्र दारफुर में किसानों और चरवाहों के बीच झड़पों में रविवार को 3 नागरिक मारे गए।

Clashes kill 3 civilians in Darfur of Sudan, says doctors | PTI Representational- India TV Hindi
Clashes kill 3 civilians in Darfur of Sudan, says doctors | AP Representational

खारतूम: सूडान के पश्चिमी क्षेत्र दारफुर में किसानों और चरवाहों के बीच झड़पों में रविवार को 3 नागरिक मारे गए। सूडान के डॉक्टरों की केंद्रीय समिति ने एक बयान जारी करके कहा,‘दारफुर राज्य में आज (रविवार) सुबह शेनगेल टोबे में तीन नागरिक मारे गए और कई लोग घायल हुए हैं।’ पशु चराने वाली भूमि को लेकर इस प्रकार की हिंसक झड़प दारफुर क्षेत्र में अपेक्षाकृत कम होती है। आपको बता दें कि इस देश में 2003 में भड़की हिंसा का मूल कारण यही था। हिंसा की यह घटना बकरीद के त्योहार पर हुई है।

देश में लंबे समय तक शासन करने वाले उमर अल बशीर को सत्ता से हटाने के लिए महीनों तक चले प्रदर्शनों और असैन्य शासन स्थापित होने के बाद सूडान में ऐसी हिंसा की यह पहली घटना है। आपको बता दें कि सूडान में 15 साल पहले बशीर के शासन के खिलाफ अफ्रीका में जातीय विद्रोह की शुरुआत हुई थी। इस दौरान भारी पैमाने पर हिंसा हुई थी, हालांकि पिछले कुछ समय से यहां इस तरह की घटनाएं सुनने में नहीं आई थीं।

अल बशीर के 29 साल के शासन का बीते अप्रैल में अंत हो गया था। उन्हें हटाने के बाद देश के सैन्य अधिकारियों और प्रदर्शनकारियों के नेताओं के बीच सत्ता समझौता हुआ था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश