1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. पोप ने शांति को बढ़ावा देने के लिए दक्षिण सूडान के नेताओं के पैर चूमे

पोप ने शांति को बढ़ावा देने के लिए दक्षिण सूडान के नेताओं के पैर चूमे

 Reported By: Bhasha
 Published : Apr 12, 2019 10:54 am IST,  Updated : Apr 12, 2019 10:54 am IST

पोप फ्रांसिस ने दक्षिण सूडान की लड़खड़ाती शांति प्रक्रिया को बढ़ावा देने के लिए विनम्रता का अभूतपूर्व मिसाल पेश करते हुये अफ्रीकी देश के प्रतिद्वंद्वी नेताओं के पैर छुए और उन्हें चूमा। 

पोप ने शांति को बढ़ावा देने के लिए दक्षिण सूडान के नेताओं के पैर चूमे- India TV Hindi
पोप ने शांति को बढ़ावा देने के लिए दक्षिण सूडान के नेताओं के पैर चूमे

वेटिकन सिटी: पोप फ्रांसिस ने दक्षिण सूडान की लड़खड़ाती शांति प्रक्रिया को बढ़ावा देने के लिए विनम्रता का अभूतपूर्व मिसाल पेश करते हुये अफ्रीकी देश के प्रतिद्वंद्वी नेताओं के पैर छुए और उन्हें चूमा। 

Related Stories

अफ्रीकी नेताओं के लिए वेटिकन में आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम में गुरुवार को पोप ने दक्षिण सूडान के राष्ट्रपति और विपक्षी नेता को बढ़ते संकट के बावजूद शांति समझौते के साथ आगे बढ़ने के लिए कहा। इसके बाद वह घुटनों पर बैठ गये और एक-एक करके नेताओं के पैरों को चूमा। पोप आमतौर पर एक रस्म के तौर पर होली थर्स्डे पर कैदियों के पैर धोते हैं, लेकिन नेताओं पहले ऐसा कभी नहीं किया गया। 

पोप ने अपने समापन वक्तव्य में दक्षिण सूडान के बारे में कहा, ‘‘मैं हृदय से कामना व्यक्त करता हूं कि शत्रुताएं आखिरकार समाप्त हो जाएंगी, युद्धविराम का सम्मान किया जाएगा, राजनीतिक और जातीय विभाजन समाप्त कर दिया जाएगा और उन सभी नागरिकों के सामान्य हित के लिए स्थायी शांति कायम होगी जो राष्ट्र निर्माण को आरंभ करने का सपना देखते हैं।’’

राष्ट्रपति सलवा कीर और विपक्षी दल के प्रमुख रीक मचर को एक साथ लाने के लिए आध्यात्मिक समारोह का आयोजन किया गया था। उनके अलावा तीन उप राष्ट्रपति भी समारोह में मौजूद थे। पोप ने उन सभी के पैर चूमे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश