1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. दुनियाभर में Coronavirus मामलों की संख्या 2.70 करोड़ के पार, 8.91 लाख लोगों की मौत

दुनियाभर में Coronavirus मामलों की संख्या 2.70 करोड़ के पार, 8.91 लाख लोगों की मौत

 Reported By: IANS
 Published : Sep 08, 2020 09:46 am IST,  Updated : Sep 08, 2020 09:46 am IST

दुनियाभर में कोरोनावायरस के कुल मामलों की संख्या 2 करोड़ 70 लाख के पार पहुंच गई है जबकि 891,000 से अधिक लोग इस बीमारी से जान गंवा चुके हैं। 

दुनियाभर में Coronavirus मामलों की संख्या 2.70 करोड़ के पार, 8.91 लाख लोगों की मौत- India TV Hindi
दुनियाभर में Coronavirus मामलों की संख्या 2.70 करोड़ के पार, 8.91 लाख लोगों की मौत Image Source : PTI (REPRESENTATIONAL IMAGE)

वाशिंगटन: दुनियाभर में कोरोनावायरस के कुल मामलों की संख्या 2 करोड़ 70 लाख के पार पहुंच गई है जबकि 891,000 से अधिक लोग इस बीमारी से जान गंवा चुके हैं। जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी ने यह जानकारी दी। यूनिवर्सिटी के 'सेंटर फॉर सिस्टम्स ऑफ साइंस एंड इंजीनियरिंग' (सीएसएसई) ने अपने नवीनतम अपडेट में खुलासा किया कि मंगलवार की सुबह तक, कुल मामलों की संख्या 27,002,224 रही और इस बीमारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 882,053 हो गई।

सीएसएसई के अनुसार, कोरोना के 6,300,431 मामलों और 189,206 मौतों के साथ अमेरिका दुनिया में शीर्ष पर है। वहीं, 4,204,613 मामलों के साथ भारत दूसरे स्थान पर है, जबकि देश में 71,642 लोग इस बीमारी से जान गंवा चुके हैं।

सीएसएसई के आंकड़ों ने दर्शाया कि कोरोना मामलों के संदर्भ में ब्राजील तीसरे (4,147,794) स्थान पर है और उसके बाद रूस (1,027,334), पेरू (689,977), कोलंबिया (666,521), दक्षिण अफ्रीका (639,362), मेक्सिको (637,509), स्पेन (525,549), अर्जेंटीना (488,007), चिली (424,274), ईरान (388,810), फ्रांस (367,174), ब्रिटेन (352,451), बांग्लादेश (327,359), सऊदी अरब (321,456), पाकिस्तान (298,903), तुर्की (281,509), इटली (278,784), इराक (264,684), जर्मनी (253,626), फिलीपींस (238,727), इंडोनेशिया (196,989), यूक्रेन(141,424), कनाडा (134,295), इजरायल (133,975), बोलीविया (120,769), कतर (120,348), इक्वाडोर (110,092), कजाकिस्तान (106,361) और मिस्र (100,041) हैं।

वहीं, 10,000 से अधिक मौतों वाले अन्य देश ब्राजील (126,960), मेक्सिको (67,781), ब्रिटेन (41,643), इटली (35,553), फ्रांस (30,732), पेरू (29,838), स्पेन (29,516), ईरान (22,410), कोलंबिया (21,412), रूस (17,818), दक्षिण अफ्रीका (15,004), चिली (11,652) और अर्जेटीना (10,129) हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश