1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. सोमालिया भयंकर बम विस्फोट में मरने वालों की संख्या बढ़कर 81 हुई: सरकार

सोमालिया भयंकर बम विस्फोट में मरने वालों की संख्या बढ़कर 81 हुई: सरकार

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 30, 2019 05:53 pm IST,  Updated : Dec 30, 2019 05:53 pm IST

सोमालिया की राजधानी में हुए भयंकर बम विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़ कर 81 पर पहुंच गई है। सरकार के एक प्रवक्ता ने लापता लोगों की तलाश जारी रहने के बीच सोमवार को यह जानकारी दी।

Somalia bomb blast death- India TV Hindi
Somalia bomb blast death toll climbs to 81 Image Source : PTI

मोगादिशू: सोमालिया की राजधानी में हुए भयंकर बम विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़ कर 81 पर पहुंच गई है। सरकार के एक प्रवक्ता ने लापता लोगों की तलाश जारी रहने के बीच सोमवार को यह जानकारी दी। मोगादिशू के भीड़-भाड़ वाले चौराहे पर शनिवार को हुआ विस्फोट पिछले दो वर्षों में देश में हुआ सबसे घातक विस्फोट था। अब तक किसी ने भी इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है लेकिन राष्ट्रपति मोहम्मद अब्दुल्लाही मोहम्मद ने इसके लिए इस्लामी संगठन अल शबाब को जिम्मेदार ठहराया है। 

Related Stories

यह संगठन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर समर्थन प्राप्त सरकार को गिराने की दशकों की कोशिश के तहत कार बम विस्फोट एवं अन्य हमलों को अंजाम देता रहा है। सोमालिया के सूचना मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल मुख्तार ने कहा, “मृतकों की कुल संख्या फिलहाल 81 है। दो घायलों ने भी दम तोड़ दिया।” 

मुख्तार ने कहा कि दम तोड़ने वाले इन घायलों में तुर्की के सैन्य विमान के जरिए रविवार को तुर्की ले जाया गया व्यक्ति भी शामिल है। उन्होंने कहा कि मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है जहां बचाव अभियान तीसरे दिन भी जारी है। हमले के बाद से करीब 24-25 लोग लापता लोगों की सूची में शामिल किए गए थे लेकिन 12 लोगों का पता चल गया-इनमें से पांच मरे हुए मिले और बाकी की पहचान नहीं हो पाई है। शनिवार के विस्फोट में करीब 125 लोग घायल हो गए थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश