1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. दुबई में मिला पहले अमेरिकी वीजा धारी भारतीय को वीजा

दुबई में मिला पहले अमेरिकी वीजा धारी भारतीय को वीजा

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 03, 2017 07:04 am IST,  Updated : May 03, 2017 07:04 am IST

दुबई ने वैध अमेरिकी वीजा धारी पहले भारतीय पासपोर्ट धारक का स्वागत किया और पहली मई को तड़के पहुंचने पर उसे वीजा जारी किया।

dubai welcom the first american visa holder indian- India TV Hindi
dubai welcom the first american visa holder indian

दुबई: दुबई ने वैध अमेरिकी वीजा धारी पहले भारतीय पासपोर्ट धारक का स्वागत किया और पहली मई को तड़के पहुंचने पर उसे वीजा जारी किया। गल्फ न्यूज के अनुसार, दुबई स्थित जनरल डायरेक्टोरेट ऑफ रेजीडेंसी एंड फॉरेनर्स अफेयर्स (जीडीआरएफए) ने अपने इंस्टाग्राम खाते पर भारतीय नागरिक के पहुंचने का एक चित्र पोस्ट किया है। (अमेरिका के नए प्रतिबंधों के जवाब में उत्तर कोरिया तेज करेगा परमाणु कार्यक्रम)

जीडीआरएफए ने कहा, "अमेरिकी वैध वीजा धारी भारतीय पासपोर्ट धारियों के लिए छह माह के लिए नई व्यवस्था लागू होने के प्रथम दिन हमारे हमारे अधिकारियों ने दुबई अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर तड़के पहले भारतीय यात्री का स्वागत किया।"

रिपोर्ट के अनुसार, अधिकारियों ने यात्री की पहचान नहीं की। मार्च के प्रारंभ में यूएई मंत्रिमंडल ने उन भारतीय पासपोर्ट धारकों को पहुंचने पर वीजा देने के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी, जिनके पास या तो वैध अमेरिकी वीजा हो या एक ग्रीन कार्ड। यह भी कहा गया है कि वीजा 14 दिनों के लिए वैध होगा, और इसे एक बार फिर अतिरिक्त 14 दिनों के लिए विस्तारित किया जा सकता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश