1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. कांगो में तेल टैंकर दुर्घटनाग्रस्त, 60 लोगों की मौत, कई लोग झुलसे

कांगो में तेल टैंकर दुर्घटनाग्रस्त, 60 लोगों की मौत, कई लोग झुलसे

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 06, 2018 08:04 pm IST,  Updated : Oct 07, 2018 06:30 am IST

कांगो के पश्चिमी हिस्से में शनिवार को एक राजमार्ग पर तेल के एक टैंकर की दूसरे वाहन से भिंड़त के बाद करीब 60 लोगों की मौत हो गयी और कई लोग झुलस गए। क्षेत्र के कार्यवाहक गर्वनर ने यह जानकारी दी।

Congo- India TV Hindi
Fuel tanker crash kills 50 in Congo

किन्शासा: कांगो के पश्चिमी हिस्से में शनिवार को एक राजमार्ग पर तेल के एक टैंकर की दूसरे वाहन से भिंड़त के बाद करीब 60 लोगों की मौत हो गयी और कई लोग झुलस गए। क्षेत्र के कार्यवाहक गर्वनर ने यह जानकारी दी। इससे पहले 50 लोगों की मौत की खबर आ रही थी।

‘एक्टुअलाइट.सीडी’ वेबसाइट के अनुसार, कांगो सेंट्रल क्षेत्र के अंतरिम गर्वनर अतोऊ माताबुआना ने कहा, ‘50 लोगों की मौत हो गयी और 100 लोग झुलस गए।’ हादसा राजधानी किन्शासा को अटलांटिक महासागर के तट पर स्थित देश के अकेले बंदरगाह मतादी से जोड़ने वाले राजमार्ग पर हुआ। 

यह जगह किसांतु शहर के पास है और राजधानी से पश्चिम में करीब 120 किलोमीटर दूर है। संयुक्त राष्ट्र के रेडियो नेटवर्क ‘ओकपी रेडिया’ ने कहा, ‘टैंकर में विस्फोट से उठी आग की लपटे तेजी से फैली और इनकी चपेट में आसपास के घर आ गए।’’ 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश