1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. ईरान का आरोप, सरकार बदलने की योजना में हस्तक्षेप कर रहा है अमेरिका

ईरान का आरोप, सरकार बदलने की योजना में हस्तक्षेप कर रहा है अमेरिका

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jun 28, 2017 03:08 pm IST,  Updated : Jun 28, 2017 03:08 pm IST

ईरान ने अमेरिकी विदेश मंत्री रेक्स टिलरसन पर देश की मौजूदा सरकार बदलने के लिए खुले तौर पर हस्तक्षेप करने वाली योजना बनाने का आरोप लगाया है और कहा है कि यह अंतरराष्ट्रीय कानून तथा संयुक्त राष्ट्र के चार्टर का उल्लंघन करती है।

Iran allegation america is interfering with plans to change...- India TV Hindi
Iran allegation america is interfering with plans to change government

संयुक्त राष्ट्र: ईरान ने अमेरिकी विदेश मंत्री रेक्स टिलरसन पर देश की मौजूदा सरकार बदलने के लिए खुले तौर पर हस्तक्षेप करने वाली योजना बनाने का आरोप लगाया है और कहा है कि यह अंतरराष्ट्रीय कानून तथा संयुक्त राष्ट्र के चार्टर का उल्लंघन करती है। (नीदरलैंड में जब पीएम मोदी ने की साईकिल की सवारी)

संयुक्त राष्ट्र में ईरान के राजदूत गोलामली खोशरू ने महासचिव एंतोनियो गुतारेस को पत्र लिखकर मंगलवार को कहा कि टिलरसन की टिप्पणी 1981 अल्जीयर्स समझौते का एक बड़ा उल्लंघन भी है जिसमें अमेरिका ने ईरान के आंतरिक मामलों, राजनीतिक या सैन्य मामलों में प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष तौर पर हस्तक्षेप ना करने का संकल्प लिया था।

टिलरसन ने विदेश विभाग के बजट पर सुनवाई कर रही सदन की विदेश मामलों की समिति से 14 जून को कहा था कि अमेरिका की नीति ईरान को परमाणु हथियार बनाने से रोकने और ईरान के अंदर उन तत्वों का समर्थन करने की है जो सरकार के शांतिपूर्ण हस्तांतरण में सहायक होंगे। खोशरू ने सभी देशों से ऐसे बयानों की निंदा करने का अनुरोध किया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश