1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. बगदाद से अगवा की गई इराकी पत्रकार रिहा

बगदाद से अगवा की गई इराकी पत्रकार रिहा

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jan 04, 2017 04:51 pm IST,  Updated : Jan 04, 2017 04:51 pm IST

बगदाद: पिछले सप्ताह बगदाद के अपने घर से अगवा की गयी एक इराकी पत्रकार को रिहा कर दिया गया है। स्थानीय एनआरटी सैटेलाईट टीवी स्टेशन से कल देर रात अपनी रिहाई के तुरंत बाद अफराह

iraqi reporter abducted in baghdad were freed- India TV Hindi
iraqi reporter abducted in baghdad were freed

बगदाद: पिछले सप्ताह बगदाद के अपने घर से अगवा की गयी एक इराकी पत्रकार को रिहा कर दिया गया है। स्थानीय एनआरटी सैटेलाईट टीवी स्टेशन से कल देर रात अपनी रिहाई के तुरंत बाद अफराह शाकी अल-कैसी ने कहा, ईश्वर का धन्यवाद, मैं सलामत हूं। उसने बिना विस्तृत जानकारी दिये बताया, उन्होंने मेरे साथ अच्छा बर्ताव किया। उन्होंने मुझसे सिर्फ पूछताछ की और ईश्वर का धन्यवाद कि उन्होंने मुझे दोषी नहीं पाया।

बंदूकधारियों ने गत सोमवार को उसका अपहरण करने से पहले उससे कहा कि वह सुरक्षा बलों के सदस्य हैं और उसके घर की तलाशी लेना चाहते हैं। वे उसका सोना, रूपया, फोन, लैपटॉप और कार ले गये। उसकी बहन निबरास ने मीडिया को बताया कि इराकी सुरक्षा बलों ने पत्रकार के घर के आसपास के इलाके को सील कर दिया और उसने पूछताछ कर रहे हैं। बहन ने अपहर्ताओं के बारे में जानकारी होने से इंकार कर दिया।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश