1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. नाइजीरिया की राजनीतिक रैली में मची भगदड़, 5 मरे, कई घायल

नाइजीरिया की राजनीतिक रैली में मची भगदड़, 5 मरे, कई घायल

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 08, 2019 10:56 am IST,  Updated : Feb 08, 2019 10:56 am IST

अफ्रीकी देश नाइजीरिया में एक राजनीतिक रैली में मची भगदड़ में 5 लोगों की मौत हो गई।

Many dead in stampede at political rally of President Muhammadu Buhari in east Nigeria | AP File- India TV Hindi
Many dead in stampede at political rally of President Muhammadu Buhari in east Nigeria | AP File

लागोस: अफ्रीकी देश नाइजीरिया में एक राजनीतिक रैली में मची भगदड़ में 5 लोगों की मौत हो गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह हादसा नाइजीरिया के राष्ट्रपति मुहम्मदु बुहारी की रैली के दौरान ताराबा राज्य में हुआ। इस राजनीतिक रैली में मची भगदड़ के चलते कई अन्य लोगों के घायल होने की भी खबर है। इस रैली में राष्ट्रपति मुहम्मदु बुहारी के हजारों समर्थकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था। राज्य के मुख्य अस्पताल के प्रवक्ता डोरकास फिलेमोन, जहां शव रखे गए थे, ने ताराबा की राजधानी जैलिंगों में इस घटना की पुष्टि की।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, भगदड़ धमाके की एक तेज आवाज के साथ शुरू हुई थी। इस आवाज के बाद रैली में अफवाह फैल गई कि वहां बम विस्फोट हुआ है, जिसके बाद लोग इधर-उधर भागने लगे। इसके चलते दहशत का माहौल बन गया और लोग कुचले जाने लगे। इस रैली में देश के कई बड़े राजनेता भी भाग ले रहे थे। यही वजह है कि रैली में अपने नेताओं को सुनने के लिए काफी बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हुए थे।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, राष्ट्रपति बुहारी ने एक बयान में रैली में जान गंवाने वाले और घायल होने वाले लोगों के लिए संवेदना जताई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश