1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. पीएम मोदी अपनी कनाडा यात्रा के आखिरी दिन गुरुद्वारे और मंदिर पहुंचे

पीएम मोदी अपनी कनाडा यात्रा के आखिरी दिन गुरुद्वारे और मंदिर पहुंचे

 Written By: IANS
 Published : Apr 17, 2015 08:55 am IST,  Updated : Apr 17, 2015 01:20 pm IST

वैंकूवर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वैंकूवर पहुंचने के बाद अपने कनाडाई समकक्ष स्टीफन हार्पर के साथ यहां एक गुरुद्वारे पहुंचे। वैंकूवर के दक्षिणी छोर पर स्थित खालसा दीवान सोसायटीज सिख गुरुद्वारा के बाहर बड़ी संख्या में

गुरुद्वारे में मोदी- India TV Hindi
गुरुद्वारे में मोदी

वैंकूवर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वैंकूवर पहुंचने के बाद अपने कनाडाई समकक्ष स्टीफन हार्पर के साथ यहां एक गुरुद्वारे पहुंचे।

वैंकूवर के दक्षिणी छोर पर स्थित खालसा दीवान सोसायटीज सिख गुरुद्वारा के बाहर बड़ी संख्या में मोदी समर्थक एकत्रित हुए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुद्वारे में सिख समुदाय के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि उनका सिख समुदाय से खून का रिश्ता है।

पीएम ने कहा कि सिख समुदाय के लोग कनाडा में खेती करने आए थे, लेकिन आज कनाडा की पहचान में सिख समुदाय के लोगों का अहम योगदान है।

यह गुरुद्वारा 100 साल से भी ज्यादा पुराना है। ऐतिहासिक सिख सोसायटी के अध्यक्ष ने कहा कि मोदी इस गुरुद्वारे का दौरा करने वाले भारत के तीसरे प्रधानमंत्री हैं।

इससे पूर्व देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू ने वर्ष 1949 में और इंदिरा गांधी ने 42 साल पहले इसका दौरा किया था।

गुरुद्वारे के बाद मोदी लक्ष्मी नारायण मंदिर भी गए, जहां उन्होंने योग के बारे में अपनी राय रखी। पीएम ने योग दिवस घोषित किए जाने पर संयुक्त राष्ट्र का धन्यवाद भी किया।

कल प्रधानमंत्री मोदी ने टोरंटो में स्टीफन हार्पर के साथ एयर इंडिया स्मारक जाकर उन 329 लोगों को श्रद्धांजलि दी, जो साल 1985 में कनिष्क विमान हादसे में मारे गए थे।

दोनों प्रधानमंत्रियों ने स्मारक पर श्रद्धासमुन अर्पित किए और वहां मौजूद उन लोगों से बातचीत की जिन्होंने उस आतंकी हमले में अपने प्रियजनों को खो दिया। यह स्मारक साल 2007 में बना था।

मांट्रियाल से नई दिल्ली जा रहा एयर इंडिया के विमान कनिष्क 23 जून, 1985 को धमाके से उड़ा दिया गया था। इस आतंकी हमले में 329 लोग मारे गए थे, जिनमें से अधिकांश भारतीय मूल के कनाडाई नागरिक थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश।