1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. 20 लाख से ज्यादा मुसलमानों ने शुरू की हज यात्रा

20 लाख से ज्यादा मुसलमानों ने शुरू की हज यात्रा

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Aug 31, 2017 06:45 am IST,  Updated : Aug 31, 2017 06:45 am IST

दुनियाभर के 20 लाख से अधिक मुसलमानों ने इस्लाम के सबसे पवित्र स्थल में आज हज यात्रा शुरू की।

More than 20 lakh Muslims started Haj pilgrimage- India TV Hindi
More than 20 lakh Muslims started Haj pilgrimage

मक्का: एएफपी दुनियाभर के 20 लाख से अधिक मुसलमानों ने इस्लाम के सबसे पवित्र स्थल में आज हज यात्रा शुरू की। इस साल शिया बहुल ईरान के जायरीन - ए- हज फिर से सउुदी अरब के मक्का की यात्रा करेंगे। वर्ष 2015 में भदगड़ में बड़ी संख्या में लोगें की मौत होने और दोनों क्षेत्रीय प्रतिद्वंद्वियों के बीच राजनयिक विवाद के बाद ईरान से पिछले साल जायरीन-ए-हज नहीं भेजे थे। (चीन ने धमकी भरे लहजे में कहा, 'भारत डोकलाम जैसी घटनाओं से बचे')

इस बार हज ऐसे समय में हो रहा है जब खाड़ी बड़े राजनीतिक संकट से गुजर रही है। मक्का की मजिस्द अल हराम में हज के लिए दुनिया के चारों कोनों से मुसलमान पहुंचे हैं।

हज करने के लिए पहुंचे लाखों लोग एहराम पहने भोर में मीना जाने के लिए बसों का इंतजार कर रहे थे। वहां लाख लोग कल सुबह अराफात की पहाड़ी पर जाने से पहले जमा होंगे। अराफात की पहाड़ी पर हज का खुतबा होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश