1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. जापान में ज्वालामुखी विस्फोट के बाद बचाव कार्य जारी

जापान में ज्वालामुखी विस्फोट के बाद बचाव कार्य जारी

 Written By: IANS
 Published : May 29, 2015 05:42 pm IST,  Updated : May 29, 2015 05:48 pm IST

टोक्योः जापान प्रशासन ने जापान के माउंट शिनडाके में ज्वालामुखी विस्फोट के बाद कुचिनोराबु द्वीप से 137 स्थानीय निवासियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के आदेश दिए हैं। समाचार चैनल 'एनएचके' ने शुक्रवार को यह

जापान में ज्वालामुखी...- India TV Hindi
जापान में ज्वालामुखी विस्फोट के बाद बचाव कार्य जारी

टोक्योः जापान प्रशासन ने जापान के माउंट शिनडाके में ज्वालामुखी विस्फोट के बाद कुचिनोराबु द्वीप से 137 स्थानीय निवासियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के आदेश दिए हैं। समाचार चैनल 'एनएचके' ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पहला ज्वालामुखी विस्फोट सुबह 9.59 बजे हुआ, जिसके बाद जापान के मौसम विभाग ने चेतावनी स्तर उच्चतम स्तर तक बढ़ा दिया।

तस्वीरों में 9,000 मीटर की ऊंचाई तक घने काले धूएं को उठते देखा जा सकता है।

'एनएचके' के मुताबिक, ज्वालामुखी से निकला मैग्मा द्वीप के समुद्री तटों तक पहुंच गया है, हाालंकि इसमें किसी को हानि नहीं पहुंची है।

हालांकि, दो घायलों को हेलीकॉप्टर से पास के याकूशिमा द्वीप पर ले जाया गया। इनमें एक 72 वर्षीय वृद्ध और दूसरा दूसरी 80 वर्षीय महिला शामिल हैं।

'एनएचके' के मुताबिक, विमानों ने पायलटों को धूएं से बचने के लिए एहतियाती कदम उठाने को कहा है। कुछ विमानों ने विमान का रास्ता बदल दिया है।

अगस्त 2014 में शिनडके 34 सालों में पहली बार ज्वालामुखी विस्फोट हुआ था, जिस वजह से मौसम विभाग को खतरे का स्तर बढ़ाकर 3 करना पड़ा था।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश।