मोगादिशु। सोमालिया में कोविड-19 से बुधवार को पहली मौत का मामला सामने आया है। उसने कहा कि यह बीमारी उन लोगों के बीच फैल रही है जिन्होंने कभी विदेश की यात्रा नहीं की।
Related Stories
अफ्रीकी देश में संक्रमण के महज 12 मामले सामने आए है लेकिन बुधवार को हुई मौत से यह चिंता पैदा हो गई है कि हो सकता है कोरोना वायरस व्यापक रूप से फैल गया हो और जल्द ही देश पर असर डाल सकता है, जो पहले ही करीब तीन दशकों से संघर्षरत है।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि कोविड-19 से पहली मौत दर्ज की गई। इस वायरस से संक्रमित 52 वर्षीय सोमाली व्यक्ति की मौत हो गई। बयान में उन चार नए मामलों का भी जिक्र किया गया है जिनका देश से बाहर यात्रा करने का कोई रिकॉर्ड नहीं है। उसने कहा कि मंत्रालय यह पुष्टि करता है कि यह बीमारी समुदाय में फैलना शुरू हो गई है।