1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. सोमालिया में भुखमरी के कगार पर हैं 20 लाख लोग, तुरंत मदद की जरूरत: संयुक्त राष्ट्र

सोमालिया में भुखमरी के कगार पर हैं 20 लाख लोग, तुरंत मदद की जरूरत: संयुक्त राष्ट्र

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 06, 2019 06:33 am IST,  Updated : Jun 06, 2019 06:33 am IST

अफ्रीका के कई देशों में हालात इतने खराब हैं कि वहां लोगों को एक वक्त का खाना जुटाने में भी भारी मशक्कत करनी पड़ती है।

Two million Somalis could die of starvation amid drought, says United Nations | AP File- India TV Hindi
Two million Somalis could die of starvation amid drought, says United Nations | AP File

संयुक्त राष्ट्र: अफ्रीका के कई देशों में हालात इतने खराब हैं कि वहां लोगों को एक वक्त का खाना जुटाने में भी भारी मशक्कत करनी पड़ती है। तमाम तरह की दिक्कतें झेल रहे इन देशों के अधिकांश निवासी बेहद ही दयनीय हालात में रहने के लिए मजबूर हैं। इन्हीं तमाम देशों में एक देश है सोमालिया, जहां सूखे की वजह से लोग भुखमरी के कगार पर पहुंच गए हैं। कहा जा रहा है कि यदि इस देश को तत्काल मदद नहीं मिली तो भुखमरी के चलते यहां 20 लाख से ज्यादा जानें जा सकती हैं।

संयुक्त राष्ट्र (UN) के एक आपात राहत समन्वयक ने कहा कि यदि सोमालिया को तुरंत अंतरराष्ट्रीय मदद नहीं भेजी गई तो गर्मी के मौसम के अंत तक 20 लाख से अधिक पुरुष, महिलाएं और बच्चों की भुखमरी से मौत हो सकती है। यूएन के अंडरसेक्रेटरी जनरल मार्क लोकॉक ने कहा कि सूखा पड़ने के बाद सोमालिया को करीब 70 करोड़ डॉलर की जरूरत है। बारिश नहीं होने से पशुओं की मौत हो रही है और फसल बर्बाद हो चुकी है। यहां भोजन की कमी की स्थिति पिछली सर्दियों की तुलना में काफी खराब हो गई है।

उन्होंने कहा कि UN के केंद्रीय आपदा राहत कोष ने सूखे से प्रभावित इथियोपिया और केन्या के साथ-साथ सोमालिया में दैनिक आवश्यकता की चीजों, पानी और खाने की कमी को पूरा करने के लिए 4.5 करोड़ डॉलर की राशि आवंटित की है। मार्क ने कहा कि सोमालिया की आबादी 1.5 करोड़ है, इसमें से 30 लाख लोग सिर्फ भोजन की न्यूनतम आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश