1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. ईरान पर हथियार पाबंदी को नहीं मिला विस्तार, इजराइल हुआ नाराज

ईरान पर हथियार पाबंदी को नहीं मिला विस्तार, इजराइल हुआ नाराज

 Written By: Bhasha
 Published : Aug 16, 2020 10:51 am IST,  Updated : Aug 16, 2020 10:51 am IST

ईरान पर संयुक्त राष्ट्र के हथियार प्रतिबंध का नवीकरण नहीं करने के फैसले की इजराइल के नेताओं ने शनिवार को निंदा की और कहा कि इस फैसले से पश्चिम एशिया में ईरान की आक्रामकता को बढ़ावा मिलेगा।

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू- India TV Hindi
इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू Image Source : FILE

यरूशलम: ईरान पर संयुक्त राष्ट्र के हथियार प्रतिबंध का नवीकरण नहीं करने के फैसले की इजराइल के नेताओं ने शनिवार को निंदा की और कहा कि इस फैसले से पश्चिम एशिया में ईरान की आक्रामकता को बढ़ावा मिलेगा।

ईरान पर अनिश्चितकाल के लिए हथियार पाबंदी लगाने के अमेरिकी प्रस्ताव को 15 सदस्यीय संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने शुक्रवार को गिरा दिया था। प्रस्ताव का केवल डोमिनिक गणराज्य ने समर्थन किया जबकि रूस तथा चीन ने इसका विरोध किया।

बाकी के 11 सदस्य मतदान से दूर रहे। इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने इस मतदान के प्रति नाराजगी जताई और कहा, ‘‘ईरान के आतंकवाद और आक्रामकता से क्षेत्र तथा पूरी दुनिया की शांति को खतरा है। हथियार बिक्री का विरोध करने के बजाए सुरक्षा परिषद इसे बढ़ावा दे रही है।’’ 

उन्होंने कहा कि इजराइल अमेरिका के साथ सहयोग करता रहेगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश