1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. विमान सेवा से खुश होकर महिला ने बच्चे को दिया ऐसा अनोखा नाम

विमान सेवा से खुश होकर महिला ने बच्चे को दिया ऐसा अनोखा नाम

 Written By: India TV News Desk
 Published : Apr 28, 2016 05:05 pm IST,  Updated : Apr 28, 2016 05:05 pm IST

विमान में यात्रा करने वासी एक महिला ने विमान सेवा से खुश होकर अपने बेटे का नाम जेट स्टार रख दिया।

aeroplane- India TV Hindi
aeroplane

कैनबरा: विमान में यात्रा करने वासी एक महिला ने विमान सेवा से खुश होकर अपने बेटे का नाम जेट स्टार रख दिया। यात्रा के दौरान महिला ने बच्चे को जन्म दिया था और उड़ान की सेवा से खुश होकर अपने नवजात बेटे का नाम 'जेटस्टार' ही रख दिया।

ऑस्ट्रेलिया की 'फेयरफैक्स मीडिया' के अनुसार, सॉ लेर तू नामक महिला ने सिंगापुर से म्यांमार जाने वाली जेटस्टार की उड़ान में चालक दल के सदस्य और विमान में सवार तीन चिकित्सकों की मदद से बच्चे को जन्म दिया। महिला ने विमानन कंपनी का शुक्रिया अदा करते हुए बेटे का नाम इसके नाम पर ही 'सॉ जेट स्टार' रख दिया।

जेटस्टार ऑस्ट्रेलिया की राष्ट्रीय एयरलाइन क्वांटास की एक सहायक इकाई है, जो गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था के 40वें सप्ताह के अंत तक चार घंटे से कम समय की उड़ानों में यात्रा की अनुमित देती है।

एयरलाइन ने इस खबर की घोषणा सोशल मीडिया पर की। साथ ही महिला की जल्द व समय पर मदद करने के लिए विमान के चालक दल के सदस्यों की सराहना भी की, जिनकी वजह से बच्चे का सुरक्षित तरीके से जन्म संभव हो पाया। एक बयान के मुताबिक, "बेबी जेट का विमान के अन्य यात्रियों ने जोरदार तालियों से स्वागत किया। हमें लगता है कि वे इन पलों को कभी नहीं भूल पाएंगे।" शिशु का वजन छह पाउंड, सात औंस का है। यह जेटस्टार एशिया की उड़ान में जन्म लेने वाला यह पहला बच्चा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश