1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. कोरोना के बीच दुनिया के कई देशों में ठंड का कहर, जानें अमेरिका, चीन और रूस का हाल

कोरोना के बीच दुनिया के कई देशों में ठंड का कहर, जानें अमेरिका, चीन और रूस का हाल

 Written By: Shashi Rai
 Published : Dec 26, 2022 08:23 am IST,  Updated : Dec 26, 2022 08:23 am IST

इस समय पूरे अमेरिका में सर्दी लोगों के लिए एक बड़ी समस्या बन चुकी है। ठंड के कारण 10 लाख से ज्यादा लोग शीतलहर की चपेट में हैं।

अमेरिका मे कड़ाके की ठंड- India TV Hindi
अमेरिका मे कड़ाके की ठंड Image Source : TWITTER

इस वक्त दुनिया के कई देश कोरोना की मार झेल रहे हैं। इस बीच ठंड का प्रकोप भी जारी है। दुनिया का सुपर पावर कहे जाने वाले देश अमेरिका की बात करें तो यहां के लोगों को मौसम की जबरदस्त मार झेलनी पड़ रही है। इस समय पूरे अमेरिका में सर्दी लोगों के लिए एक बड़ी समस्या बन चुकी है। ठंड के कारण 10 लाख से ज्यादा लोग शीतलहर की चपेट में हैं। अमेरिका के पश्चिमी राज्य मोंटाना में शुक्रवार (23 दिसंबर) को पारा माइनस 45 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है।

रूस का मौसम

रूस की राजधानी मॉस्को में स्थिति सामान्य है। मॉस्को में बादल छाए रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान -3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान -9 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। हालांकि रूस में साल के ज्यादातर समय मौसम ठंडा रहता है। 

चीन का हाल

अभी जिस देश का कोरोना से सबसे बुरा हाल है वो चीन है। यहां एक दिन में 5000 से ज्यादा लोगों की मौत हो रही है और खबरों की मानें तो एक दिन में 3 करोड़ 37 लाख केस आने की खबर है। फिलहाल यहां के मौसम की बात करें तो देश की राजधानी बीजिंग में बादल छाए रहने और देश के बाकी हिस्सों में हल्की धूप निकलने की संभावना है। तापमान 3 डिग्री से -8 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश