Monday, February 23, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. अब 'हिंद शहर' के नाम से जाना जाएगा दुबई का अल मिनहाद जिला, क्या इसका भारतीय हिंदुओं से है कनेक्शन?

अब 'हिंद शहर' के नाम से जाना जाएगा दुबई का अल मिनहाद जिला, क्या इसका भारतीय हिंदुओं से है कनेक्शन?

Written By: Shashi Rai @km_shashi Published : Jan 31, 2023 05:14 pm IST, Updated : Jan 31, 2023 05:18 pm IST

हाल ही में संयुक्त अरब अमीरात में एक विशाल हिंदू मंदिर का उद्घाटन किया गया। अबू धाबी में एक और मंदिर भी बन रहा है। यूएई में लाखों भारतीय रहते हैं।

सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi
Image Source : फाइल फोटो सांकेतिक तस्वीर

दुबई के प्रधान मंत्री शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने हाल ही में दुबई शहर के एक जिले अल मिनहाद का नाम बदलकर 'हिंद शहर' कर दिया है। इस शहर में हिंद-1, हिंद-2, हिंद-3 और हिंद-4 को रखा गया है। यह पूरा इलाका करीब 84 किमी. का है। यह क्षेत्र संयुक्त अरब अमीरात के नागरिकों का घर है और अमीरात रोड, दुबई अल ऐन रोड और जेबेल अली लेहबाब रोड से जुड़ा हुआ है। इस मोहल्ले के बाद सोशल मीडिया में कई लोगों ने दावा करना शुरू कर दिया कि शहर का नाम भारतीय हिंदुओं के योगदान के नाम पर रखा गया है। 

क्या कहते हैं विशेषज्ञ?

वहीं कुछ विशेषज्ञों का कहना है कि दुबई के शासक ने अपनी पत्नी शेख हिंद बिन्त मकतूम बिन जुमा के नाम पर शहर का नाम 'हिंद' रखा। दुबई के मीडिया कार्यालय ने शहर का नाम बदलने की घोषणा की है। इस बयान में इस बात की कोई घोषणा नहीं की गई है कि अल मिनहाद शहर का नाम बदलकर हिंद क्यों किया गया है। इतना ही नहीं, प्राचीन काल में पूरे अरब क्षेत्र में लड़कियों के लिए अक्सर हिंद शब्द का प्रयोग किया जाता था। हिंद का अर्थ 100 ऊंट भी होता है।

बुर्ज खलीफा का भी बदला गया था नाम

यह पहली बार नहीं है जब दुबई में किसी क्षेत्र का नाम बदला गया है। 2010 के बाद से सबसे बड़ा नाम परिवर्तन बुर्ज खलीफा का है, जिसे पहले बुर्ज दुबई के नाम से जाना जाता था। इसे यूएई के राष्ट्रपति शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान के कहने पर बदला गया था। उनका निधन साल 2022 में हुआ था। बताया जा रहा है कि हिंद सिटी नाम दुबई के शासक के निर्देश पर रखा गया है। अल हिंद शहर का नाम रखने वाले शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम यूएई के प्रधानमंत्री होने के साथ-साथ रक्षा मंत्री भी हैं।

हाल ही में हिंदू मंदिर का हुआ उद्घाटन

शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम यूएई के पूर्व उपराष्ट्रपति और दुबई के शासक शेख राशिद बिन सईद अल मकतूम के तीसरे बेटे हैं। अल मकतूम दुनिया के सबसे प्रभावशाली रियल एस्टेट डेवलपर्स में से एक है। दुबई के वर्तमान शासक की पत्नी हिंद बिन्त मकतूम अपने परोपकारी स्वभाव के लिए जानी जाती हैं। हाल ही में संयुक्त अरब अमीरात में एक विशाल हिंदू मंदिर का उद्घाटन किया गया। अबू धाबी में एक और मंदिर भी बन रहा है। यूएई में लाखों भारतीय रहते हैं।

ये भी पढ़ें

USIBC ने वाशिंगटन में भारत और अमेरिका के सहयोग से कराया ICET गोलमेज सम्मेलन, जानें खास बातें

अब रूस और अमेरिका भी पहुंच रहे जंग के करीब, रूसी विदेश मंत्री ने व्हाइट हाउस को दी ये बड़ी चेतावनी

Latest World News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश

Advertisement
Advertisement
Advertisement