1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. विश्व में कोरोना वायरस के मामले 27.62 करोड़ के पार, 53 लाख से अधिक लोगों की हो चुकी है मौत

विश्व में कोरोना वायरस के मामले 27.62 करोड़ के पार, 53 लाख से अधिक लोगों की हो चुकी है मौत

 Edited By: IANS
 Published : Dec 22, 2021 10:56 am IST,  Updated : Dec 22, 2021 10:56 am IST

बुधवार सुबह अपने नए अपडेट में, यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) ने बताया कि वर्तमान वैश्विक मामले 276,200,632, मरने वालों की संख्या 5,368,422 और टीकाकरण की कुल संख्या क्रमश: बढ़कर 8,767,449,046 हो गई है।

विश्व में कोरोना...- India TV Hindi
विश्व में कोरोना वायरस के मामले 27.62 करोड़ के पार Image Source : PTI

Highlights

  • 8.76 अरब से ज्यादा का वैक्सीनेशन हुआ है
  • ये आंकड़े जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी ने साझा किए हैं
  • अमेरिका सबसे ज्यादा प्रभावित देश बना हुआ है

वाशिंगटन: दुनियाभर में कोरोना वायरस के मामले बढ़कर 27.62 करोड़ हो गए हैं। इस महामारी से अब तक कुल 53.6 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हुई है जबकि 8.76 अरब से ज्यादा का वैक्सीनेशन हुआ है। ये आंकड़े जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी ने साझा किए हैं।

बुधवार सुबह अपने नए अपडेट में, यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) ने बताया कि वर्तमान वैश्विक मामले 276,200,632, मरने वालों की संख्या 5,368,422 और टीकाकरण की कुल संख्या क्रमश: बढ़कर 8,767,449,046 हो गई है।

सीएसएसई के अनुसार, दुनिया के सबसे ज्यादा मामलों और मौतों 51,272,854 और 810,045 के साथ अमेरिका सबसे ज्यादा प्रभावित देश बना हुआ है।

कोरोना मामलों में भारत दूसरा सबसे प्रभावित देश है, जहां कोरोना संक्रमण के 34,752,164 मामले हैं जबकि 478,007 लोगों की मौत हुई है, इसके बाद ब्राजील में कोरोना संक्रमण के 22,219,477 मामले हैं जबकि 617,948 लोगों की मौत हुई है।

सीएसएसई के आंकड़ों के अनुसार, 50 लाख से ज्यादा मामलों वाले अन्य सबसे प्रभावित देश हैं। उनमें यूके (11,607,864), रूस (10,089,945), तुर्की (9,211,710), फ्रांस (8,818,154), जर्मनी (6,869,505), ईरान (6,175,782), स्पेन (5,585,054), इटली (5,436,143), अर्जेटीना (5,404,380) और कोलंबिया (5,110,788) हैं।

जिन देशों ने 100,000 से ज्यादा लोगों की मौतों का आंकड़ा पार कर लिया है, उनमें मेक्सिको (297,916), रूस (293,329), पेरू (202,295), यूके (147,896), इंडोनेशिया (144,024), इटली (135,931), ईरान (131,167), कोलंबिया (129,534), फ्रांस (122,931), अर्जेटीना (116,953) और जर्मनी (109,028) शामिल हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश