1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. इजराइल ने लिया हिजबुल्लाह के मिसाइल अटैक का बदला, लेबनान पर किया घातक हवाई हमला: VIDEO

इजराइल ने लिया हिजबुल्लाह के मिसाइल अटैक का बदला, लेबनान पर किया घातक हवाई हमला: VIDEO

 Published : May 06, 2024 11:18 am IST,  Updated : May 06, 2024 11:34 am IST

इजराइल और हमास के बीच जंग जारी है। अब इजराइल ने दक्षिणी लेबनान में हवाई हमले किए हैं। इजराइल की ओर से हवाई हमले तब किए गए जब हिजबुल्लाह ने इजराइल के सैन्य ठिकानों पर मिसाइलें दागीं।

इजराइल हवाई हमले (प्रतीकात्मक तस्वीर)- India TV Hindi
इजराइल हवाई हमले (प्रतीकात्मक तस्वीर) Image Source : AP

बेरूत: एत तरफ गाजा में जहां इजराइल आतंकी संगठन हमास की कमर तोड़ने में लगा है तो वहीं दूसरी तरफ उसे अन्य सामरिक मोर्चों पर भी दुश्मनों से लोहा लेना पड़ रहा है। हिजबुल्लाह की ओर से लगातार इजराइल पर रॉकेट और मिसाइल हमले किए जा रहे हैं। इन हमलों का जवाब इजराइल की तरफ से भी दिया जा रहा है। इजराइल की ओर से दक्षिण लेबनान के माएस अल जबल शहर में भीषण हवाई हमले किए गए हैं। इन हमलों में चार नागरिकों की मौत हो गई है, कई अन्य घायल बताए जा रहे हैं। 

इजराइल का हमला 

लेबनान की सरकारी मीडिया और शहर की नगर पालिका ने इन हवाई हमलों को लेकर जानकारी दी है। लेबनान की समाचार एजेंसी ने बताया कि जब शहर के लोग पिछले हमले के कारण अपनी दुकानों और घरों में हुए नुकसान का जायजा ले रहे थे तो उसी दौरान इजराइल ने हवाई हमला किया। इन हमलों में लोगों तकी मौत हुई है साथ ही कई लोग घायल भी हुए हैं। इस बीच इजराइली सेना ने कहा कि उसके लड़ाकू विमानों ने हिजबुल्लाह के कब्जे वाले दक्षिणी लेबनानी शहर में सैन्य बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया है। 

हिजबुल्लाह ने किया हमला 

बता दें कि, हिजबुल्लाह ने रविवार को दावा किया था कि उसने लेबनान-इजराइल सीमा के पास इजराइली सैन्य ठिकानों को निशाना बनाते हुए कम से कम 10 हमले किए है।  इजराइली सेना ने इन हमलों को लेकर कहा था कि उस पर लगभग 40 मिसाइलें दागी गईं, हालांकि इसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। 

जारी है इजराइल की कार्रवाई 

हमास ने इजराइल पर पिछले साल सात अक्टूबर को हमला किया था जिसके बाद इजराइली बलों ने आतंकी समूह के खात्मे  को लेकर जवाबी कार्रवाई शुरू की थी। इजराइल और हमास के बीच जंग में अब तक करीब 34 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 75 हजार से अधिक लोग घायल हुए हैं। फिलहाल जंग जारी है और इसके थमने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। 

यह भी पढ़ें:

भारत के इस मित्र देश में भयंकर बाढ़, 75 लोगों की मौत और 100 से ज्यादा लापता

18 साल की इजरायली बंधक को हमास आतंकी ने दिया शादी करके बच्चे पैदा करने का प्रस्ताव"...फिर रोज उसे खुश करना पड़ता

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश