1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. Israel-Iran War: ईरान ने इजरायल पर दागीं 150 मिसाइलें, तेल अवीव पर लेबनान और जॉर्डन की तरफ से हुए हमले

Israel-Iran War: ईरान ने इजरायल पर दागीं 150 मिसाइलें, तेल अवीव पर लेबनान और जॉर्डन की तरफ से हुए हमले

 Updated : Jun 14, 2025 02:56 pm IST

Israel-Iran War LIVE: तेल अवीव में रात में धमाके सुने गए और धुएं का गुबार छा गया। हालांकि, इजरायल ने एयर डिफेंस सिस्टम से ज्यादातर मिसाइलों को मार गिराने का दावा किया है।

ईरान और इजरायल के बीच छिड़ी जंग- India TV Hindi
ईरान और इजरायल के बीच छिड़ी जंग Image Source : X/IRANOBSERVER0

Israel-Iran War LIVE: इजरायल और ईरान के बीच लड़ाई तेज हो गई है। इजरायल के 'ऑपरेशन राइजिंग लायन' के जवाब में ईरान ने भी ऑपरेशन 'ट्रू प्रॉमिस 3' शुरू कर दिया है। इसके तहत उसने तेल अवीव और यरुशलम पर देर रात जबरदस्त मिसाइल अटैक कर दिया। यही नहीं इजरायल पर लेबनान और जॉर्डन की तरफ से भी हमला किया गया है। इसके बाद इजरायल ने दोबारा ईरान पर एयर स्ट्राइक शुरू कर दिया। इजरायली डिफेंस फोर्स ने गुरुवार तड़के ईरान के सैन्य और परमाणु ठिकानों को टारगेट किया था, जिसमें ईरान को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। ईरान में 78 लोगों की मौत हो गई है। दोनों देशों के बीच जंग लगातार जारी है। 

 

Israel-Iran War:

Auto Refresh
Refresh
  • 11:20 AM (IST)
    Posted by Dhyanendra Chauhan

    हमास अधिकारी ने ईरानी हमलों की प्रशंसा की

    हमास अधिकारी ने इजरायल पर ईरानी हमलों की प्रशंसा की है। हमास अधिकारी ने कहा कि इजरायल की आसमानी सुरक्षा विफल रही है।

  • 11:14 AM (IST)
    Posted by Dhyanendra Chauhan

    इजरायली हमलों में ईरान के मारे गए 78 लोग

    इजरायली फाइटर जेट्स ने परसों रात तेहरान समेत ईरान के कई ठुकानों को टारगेट किया था। इजरायली हमलों में अब तक 78 लोग मारे गए और 350 से ज्यादा घायल हुए हैं।

     

  • 11:11 AM (IST)
    Posted by Dhyanendra Chauhan

    इस्लामी शासन के खिलाफ हमारी लड़ाई- नेतन्याहू

    इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि हमारी लड़ाई ईरानी लोगों के खिलाफ नहीं बल्कि इस्लामी शासन के खिलाफ है। वहीं, ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने इजरायल को बर्बाद करने की कसम खाई है।

  • 9:48 AM (IST)
    Posted by Dhyanendra Chauhan

    यरुशलम और तेल अवीव के आसमान में हुई कई विस्फोट

    इजरायल के हमले के बाद ईरान ने भी शुक्रवार को जवाबी कार्रवाई करते हुए इजरायल पर दर्जनों बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं है। इससे यरुशलम और तेल अवीव के ऊपर आसमान में कई विस्फोट हुए। शनिवार सुबह यरुशलम के ऊपर आसमान में सायरन और धमाकों की आवाजें फिर सुनाई दीं। इजरायल के लोगों में भय का माहौल हो गया।

  • 9:28 AM (IST)
    Posted by Dhyanendra Chauhan

    इजरालय में घरों के पास गिरी ईरानी मिसाइल

    ईरान की एक मिसाइल के शनिवार सुबह मध्य इजरायल में घरों के पास गिरने से 10 लोग घायल हो गए। इजरायल की चिकित्सा सेवा ने यह जानकारी दी है। 

     

  • 8:54 AM (IST)
    Posted by Dhyanendra Chauhan

    ईरान के एक और परमाणु संयंत्र को इजरायल ने बनाया निशाना

    इजरायली सेना के एयर फोर्स के लड़ाकू विमानों ने ईरान के इस्फ़हान क्षेत्र में परमाणु संयंत्र को टार्गेट किया है। इजरायली लड़ाकू विमानों ने ये हमला पूरा कर लिया है। ये जानकारी अल जजीरा के हवाले से सामने आई है।

  • 8:25 AM (IST)
    Posted by Dhyanendra Chauhan

    ईरान इजरायल पर दाग रहा बैलिस्टिक मिसाइलें-IDF

    इजरायल रक्षा बल (IDF) ने कहा कि हम एक ही बात को दिन में कई बार ट्वीट नहीं करना चाहेंगे, लेकिन लाखों इजरायली शरण की ओर भाग रहे हैं, क्योंकि ईरान इजरायल पर और अधिक बैलिस्टिक मिसाइलें दाग रहा है।

  • 8:07 AM (IST)
    Posted by Dhyanendra Chauhan

    इजरायली एयर फोर्स ने लोगों से की खास अपील

    इजरायली एयर फोर्स ने कहा कि इस समय वायु सेना खतरे को खत्म करने के लिए जहां भी आवश्यक हो, अवरोधन और हमला करने के लिए काम कर रही है। कुछ समय पहले ईरान से इजराइल राज्य के क्षेत्र में प्रक्षेपित मिसाइलों की खोज के बाद इजरायल के कई क्षेत्रों में अलर्ट जारी कर दिया गया था। लोगों से होम फ्रंट कमांड के निर्देशों का पालन करने के लिए कहा जाता है। एयर डिफेंस सिस्टम पूरी तरह से सुरक्षित नहीं है। इसलिए होम फ्रंट कमांड के निर्देशों का पालन करना जारी रखना चाहिए।

     

  • 7:47 AM (IST)
    Posted by Dhyanendra Chauhan

    अमेरिका ने अपने मिलिट्री रिसोर्स को मिडिल ईस्ट में किया शिफ्ट

    इजरायल और ईरान के हमले के बीच अमेरिका ने भी अपने मिलिट्री रिसोर्स को मिडिल ईस्ट में शिफ्ट किया है। साथ ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को सख्त चेतावनी भी दी है। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका दुनिया के सबसे घातक हथियार बनाता है और उनमें से कई इजरायल के पास भी है। ट्रंप ने ये भी कहा कि ईरान को समझौता करने के लिए अब भी दूसरा मौका मिल सकता है।

  • 6:57 AM (IST)
    Posted by Dhyanendra Chauhan

    ईरानी हमले के बाद तेल अवीव में मची चीख-पुकार

    ईरान और उसके सहयोगी देशों से हमलों के बाद इजरायल ने अपना एयर डिफेंस सिस्टम एक्टिव कर मिसाइलों को नाकाम करना शुरू कर दिया है। लेकिन तेल अवीव में कुछ मिसाइलें गिरने से चीख पुकार मच गई। जिसमें कई लोगों के जख्मी होने की खबर है।

     

  • 6:56 AM (IST)
    Posted by Dhyanendra Chauhan

    जानिए हमले को लेकर क्या बोले नेतन्याहू

    इजरायली पीएम नेतन्याहू ने कहा कि इजरायल के सैन्य अभियान का मकसद इजरायल के लिए परमाणु खतरे और बैलिस्टिक मिसाइल खतरे को दूर करना है।

     

  • 6:55 AM (IST)
    Posted by Dhyanendra Chauhan

    सबसे पहले इजरायल ने किया हमला

    इजरायल ने सबसे पहले शुक्रवार की सुबह ईरान पर हमला किया, जिसे ‘ऑपरेशन राइजिंग लायन’ नाम दिया गया। ऑपरेशन के तहत इजरायल ने ईरान पर 200 से ज्यादा फाइटर जेट्स से 100 से ज्यादा ठिकानों को निशाना बनाया। इनमें कई परमाणु और सेना के ठिकाने शामिल थे।

     

  • 6:44 AM (IST)
    Posted by Dhyanendra Chauhan

    जानिए दोनों देशों ने क्या दिया है अपने ऑपरेशन का नाम?

    ईरान ने इस युद्ध ऑपरेशन का नाम : ट्रू प्रॉमिस-3 दिया है। इजरायल ने 'ऑपरेशन राइजिंग लायन' के तहत ईरान पर हवाई हमले कर रहा है।

  • 6:38 AM (IST)
    Posted by Dhyanendra Chauhan

    ईरान ने इजरायल पर दागी 150 मिसाइलें

    ईरान ने इजरायल और तेल अवीव पर लगभग 150 मिसाइलें दागी गईं हैं। अधिकतम को एयर डिफेंस सिस्टम (आयरन डोम) द्वारा निष्क्रिय कर दिया गया। कुछ मिसाइलें इजरायल के कई इलाकों में जा गिरी हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश