1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. '50 वर्षों तक आप पर अत्याचार किया गया', जानिए नेतन्याहू ने ईरान की जनता से क्या अपील की?

'50 वर्षों तक आप पर अत्याचार किया गया', जानिए नेतन्याहू ने ईरान की जनता से क्या अपील की?

 Published : Jun 14, 2025 06:49 am IST,  Updated : Jun 14, 2025 07:29 am IST

प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अपने संबोधन में जहां ईरान की जनता की तारीफ की वहीं ईरानी शासन पर वह जमकर बरसे और साफ तौर पर यह चेतावनी दी कि अभी और भी बहुत कुछ होनेवाला है। उन्होंने कहा कि इजरायल ईरान के परमाणु ठिकानों के खिलाफ अपना सैन्य अभियान जारी रखेगा।

बेंजामिन नेतन्याहू- India TV Hindi
बेंजामिन नेतन्याहू Image Source : FILE

तेल अवीव: इजरायल की ओर से ईरान के सैन्य और परमाणु ठिकानों को निशाना बनाए जाने के बाद ईरान ने भी इजरायल पर जवाबी हमला किया है। इस बीच प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अपने संबोधन में जहां ईरान की जनता की तारीफ की और ईरान के मौजूदा शासन से मुक्ति की अपील की, वहीं ईरानी शासन पर जमकर बरसे और साफ तौर पर यह चेतावनी दी कि अभी और भी बहुत कुछ होनेवाला है। उन्होंने कहा कि इजरायल ईरान के परमाणु ठिकानों के खिलाफ अपना सैन्य अभियान जारी रखेगा।

मौजूदा ईरानी शासन को लेकर क्या बोले नेतन्याहू?

प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अपने संबोधन में कहा कि ईरान के गौरवशाली लोगों के लिए हम इतिहास के सबसे महान सैन्य अभियानों में से एक 'ऑपरेशन राइजिंग लायन' के बीच में हैं। उन्होंने कहा कि मौजूदा इस्लामिक शासन ने लगभग 50 वर्षों तक आप पर अत्याचार किया है और वह इज़रायल को नष्ट करने की धमकी देता है।

इजरायल के हमले का उद्देश्य क्या है?

नेतन्याहू ने अपने संबोधन में इज़रायल के ऑपरेशन का उद्देश्य बताया और कहा कि इस्लामिक शासन द्वारा इजरायल के खिलाफ इस्तेमाल किए जाने वाले परमाणु और बैलिस्टिक मिसाइल के खतरे को विफल करना ही हमारा उद्देश्य है। नेतन्याहू ने कहा कि जैसे-जैसे हम अपना उद्देश्य प्राप्त करते जा रहे हैं वैसे-वैस हम आपकी स्वतंत्रता प्राप्त करने का रास्ता भी बना रहे हैं।

नेतन्याहू ने कहा, 'पिछले 24 घंटों में हमने शीर्ष सैन्य कमांडरों, वरिष्ठ परमाणु वैज्ञानिकों,  और इसके बैलिस्टिक मिसाइल शस्त्रागार के एक बड़े हिस्से को नष्ट कर दिया है।' इसके साथ ही उन्होंने अपनी बात से एक बड़ा संकेत भी दिया। नेतन्याहू ने कहा-'और भी बहुत कुछ होने वाला है।'

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश