1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. दक्षिणी गाजा पर इजरायली सेना ने फिर बरपाया कहर, घातक हमले में 36 फिलिस्तीनियों की मौत

दक्षिणी गाजा पर इजरायली सेना ने फिर बरपाया कहर, घातक हमले में 36 फिलिस्तीनियों की मौत

 Published : Aug 25, 2024 09:03 am IST,  Updated : Aug 25, 2024 09:03 am IST

इजरायली सेना ने दक्षिणी गाजा पर एक साथ कई घातक हवाई हमले किए। इसमें अलग-अलग स्थानों पर हुए हमलों में कुल 36 लोग मारे गए। जबकि कई दर्जन लोगों के घायल होने की खबर है। मरने वालों में एक ही परिवार के 11 लोग शामिल हैं। इनमें 2 बच्चों की भी मौत हो गई है।

गाजा पर इजरायली हमले का एक दृश्य (प्रतीकात्मक)- India TV Hindi
गाजा पर इजरायली हमले का एक दृश्य (प्रतीकात्मक) Image Source : REUTERS

काहिरा: गाजा को पूरी तरह तबाह करने के बावजूद इजरायली सेना ने अभी हमले कम नहीं किए हैं। इस बार दक्षिणी गाजा पट्टी में इजरायल ने एक साथ कई हवाई हमले किए। इन हमलों में कम से कम 36 फिलस्तीनी मारे गए। गाजा के स्वास्थ्य अधिकारियों ने यह जानकारी दी। इससे हाहाकार मच गया। अधिकारियों ने बताया कि नासिर अस्पताल के अनुसार, शनिवार की सुबह खान यूनिस शहर में एक इजरायली हवाई हमले में एक ही परिवार के 11 सदस्यों की मौत हो गई, जिनमें दो बच्चे भी शामिल हैं।

अधिकारियों के अनुसार अस्पताल में कुल 33 शव लाये गये जो खान यूनिस और उसके आसपास के इलाकों में तीन अलग-अलग हमलों में मारे गए थे। शहर के अल-अक्सा अस्पताल ने बताया कि शनिवार की सुबह हुए हमले में मारे गये तीन और लोगों के शव लाये गये हैं। नासिर अस्पताल ने बताया कि खान यूनिस के दक्षिण में एक सड़क पर हुए हमले में सत्रह अन्य लोग मारे गए। वहीं गाजा के आरोपों के बाद इजरायली सेना ने कहा कि वह इन रिपोर्टों की जांच कर रही है, लेकिन तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की।

इजरायल हमास युद्ध को हो चुके 10 माह

गाजा में युद्ध सात अक्टूबर 2023 को शुरू हुआ था, जब हमास और आतंकवादियों ने इजराइल पर अचानक हमला किया, जिसमें लगभग 1,200 लोगों की मौत हुई थी, जिनमें मुख्य रूप से नागरिक शामिल हैं। इजराइली अधिकारियों के अनुसार पिछले वर्ष संघर्ष विराम के दौरान 100 से अधिक बंधकों को रिहा किया गया था, लेकिन माना जाता है कि हमास ने अभी भी लगभग 110 बंधकों को बंधक बना रखा है, जिनमें से लगभग एक तिहाई की मौत हो चुकी है।  (एपी)

यह भी पढ़ें

जरायल के ताबड़तोड़ हवाई हमलों से थर्राया लेबनान, हिजबुल्ला के कई ठिकाने तबाह

 

रूसी राष्ट्रपति पुतिन के बाद जेलेंस्की को भी गले लगाने पर विदेशी मीडिया ने पूछा सवाल, जयशंकर के जवाब ने किया निहाल
 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश